Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नपा में 334 करोड़ से अधिक का बजट पेश, अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, खेल प्रतिभाओं के लिए बनेगा स्टेडियम

सीहोर। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की बजट बैठक में 2026-27 के लिए तीन अरब 34 करोड, 22 लाख से अधिक रुपये का बजट पेश हुआ। शहर में स्टेडियम, दुकान निर्माण, नवीन कार्यालय भवन पुल निर्माण, सीवन नदी पर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण, जिम स्वीमिंग पूल सहित दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सीसी रोड, ड्रेनेज, जल योजना व स्वच्छता कार्यों पर भी फोकस किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपने सभी पार्षदों के सहयोग से अरबों रुपए के ऐतिहासिक इस बजट को केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि शहर के भविष्य का विजन डाक्यूमेंट बताया गया। शहर के सभी वार्डों के संतुलित और समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
शहर के विकास और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को लेकर मंगलवार को बजट सभापति पार्षद अजय पाल सिंह राजपूत ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पार्षदों और अमले के समक्ष आगामी वर्ष 2026-27 के लिए तीन अरब 34 करोड़ से अधिक रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस करते किया गया है, जिसमें पूरे वर्ष के लिए लगभग 80 लाख रुपये की बचत का अनुमान लगाया गया है।
शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया है। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। करीब 334 करोड़ से अधिक के बजट में सबसे ज्यादा 38 करोड़ अमृत योजना मिशन 2.0 के तहत खर्च होंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बजट में करोड़ों रुपए की वृद्धि की है, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आशीर्वाद से शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। बजट बैठक के दौरान सभापति अजय पाल राजपूत, उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, समस्त पार्षद के अलावा पत्रकारगण और क्षेत्रवासी शामिल थे। जिन्होंने शहर के अरबों रुपए के इस बजट को सर्व सम्मिति से हर्ष व्यक्त करते हुए पूरे हर्ष के साथ अपना समर्थन किया।
उन्होंने बताया कि इसमें पानी की लाइन के साथ सीवर लाइन बिछाने के अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण, घाटों का नवनिर्माण, डामरीकरण कार्य, आडोटोरियम हाल, नवीन बस स्टैंड निर्माण पर करीब 25 करोड़, जिम/स्विमिंग पूल निर्माण, शहर में स्टेडियम निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन ट्रंचिंग ग्राउंड, नवीन कार्यालय भवन ग्रीन ब्लिडिंग, मुख्यमंत्री घोषण से विकास कार्य, ट्रंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट का बायोरेमेडियेशन और नवीन दुकान/काम्प्लेक्स निर्माण आदि किया जाना है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष बजट में वृद्धि की गई है, जिसके अंतर्गत विशेषकर उक्त नवीन प्रस्तावित कार्य है तथ मुख्य रूप से शहर में नवीन सड़क, नाली, जल प्रदाय, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बजट को तैयार करने के लिए बीते दिनों शहरवासियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और परिषद के साथियों से सलाह भी ली गई। इसी सलाह के आधार पर नगर पालिका का बजट पेश किया गया। बजट में निर्माण, सफाई, पथ-प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था में विस्तार के लिये बल दिया गया है।
प्रस्तावित बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट का विवरण निम्नानुसार है
1. कुल आय-3,34,22,00,000/-
2 कुल व्यय-3.34,21,20,000/-
शुद्ध लाभ-80 लाख
नवीन प्रस्तावित कार्य
1-नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य पांच करोड
2-पुल निर्माण कोतवाली, इंग्लिशपुरा, मछलीपुल, जमशेद नगर और अमर टाकीज 19 करोड़ 27 लाख।
3-सीवन नदी पर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण, हाउसिंग बोर्ड, तालाब, फूटा तालाब और स्टार पब्लिक स्कूल के पीछे तालाब का जीर्णोद्धार 25 करोड़,
4-सेनेटरी लैंडफिल चार करोड 75 लाख,
5-ग्रीन स्पेस-स्माट रोड उन्नयन एवं अन्य विकास कार्य 20 करोड़।
6-मुख्यमंत्री अघोसंरचना विकास योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत कार्य चार करोड रुपए।
7-नवीन बस स्टैंड निर्माण पांच करोड़।
8-आडोटोरियम हाल निर्माण-चार करोड।
9-जिम-स्वीमिंग पूल निर्माण।
10-शहर में स्टेडियम निर्माण पांच करोड़।
11-अमृत योजना मिशन 2.0 38 करोड 70 लाख। जल प्रदाय योजना-12 करोड। सीवरेज योजना 24 करोड, सीवन नदी-वाटर बाडी दो करोड़ 70 लाख।
12-ट्रंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट का बायोरेमेडियेशन चार करोड़।
13-नवीन दुकान-काम्प्लेक्स निर्माण आठ करोड़।
14 नाला सुधार योजना-15 करोड़।
15-सीसी रोड, डब्ल्यू बीएम, पुलिया के लिए 25 करोड,
16-नवीन नाली निर्माण पांच करोड़।
17-विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाक कार्य एक करोड़।
18-स्वच्छ भारत मिशन के लिए एक करोड़।
19-नवीन वाहन क्रय-तीन करोड।
20-कायाकल्प अभियान 1.0 अतिरिक्त आवंटन सात करोड 50 लाख।
21-कायाकल्प अभियान 2.0 दो करोड 50 लाख।
22-नवीन गीता भवन निर्माण-पांच करोड।
23-मुख्यमंत्री घोषणा से विकास कार्य करीब 10 करोड।
नवीन प्रस्तावित कार्य है तथा मुख्य रूप से शहर में नवीन सड़क, नाली, जल प्रदाय, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, पुल निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button