Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पुण्यों के उदय से मिलता है श्रीराम महायज्ञ जैसे आयोजनों में शामिल होने का अवसर: जसपाल सिंह अरोरा

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हसनपुर तीनोनिया रामजाखेड़ी स्थित कांकड़ वाले हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री अरोरा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने इस पावन धरती पर जन्म लिया है, जहां साल के बारह महीने भक्ति की गंगा बहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रीराम महायज्ञ जैसे भव्य आयोजनों में शामिल होने का अवसर कई जन्मों के पुण्यों के बाद ही मिलता है। संतों और महात्माओं के दर्शन करना बड़े ही भाग्य की बात है।
सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की पीढ़ी
श्री अरोरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा करते हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी अपनी जड़ों से जोड़े रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें साधुवाद दिया।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
इस अवसर पर श्री अरोरा ने क्षेत्रवासियों को हनुमान जयंती की अग्रिम बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि और कुशलता की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ अरोरा मित्र मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button