Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

वृद्धजनों का सम्मान कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

सीहोर। राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सेवा के मूल मंत्र पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मंडल सलकनपुर अंतर्गत भाजपा मंडल कार्यालय रेहटी में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बनबीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शाल-श्रीफल से सम्मान कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित वरिष्ठजनों का पारंपरिक रूप से सम्मान करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती एवं अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन के सिद्धांतों और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज सिंह चेयरमेन, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र पटेल नगर परिषद अध्यक्ष, रामसजीवन यादव, केशव चौहान, शिवनंदन ठाकुर, जगदीश नाविक, नंदकिशोर सैनी, सुनील गौर, पुरुषोत्तम यादव, कुंवर सिंह पाल, सावित्री चौहान, सुनीता यादव, हेमलता वंशकार, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, भरत चौहान, अचल पटेल, पिंटू मांगतानी, मनोज राजपूत, ओमप्रकाश महेश्वरी, विनोद गौर, जतिन सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button