Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

उन्नत कृषि महोत्सव का आज समापन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिरकत

सीहोर। पड़ोसी जिला मुख्यालय रायसेन के दशहरा मैदान में पिछले तीन दिनों से चल रहे उन्नत कृषि महोत्सव का आज सोमवार को भव्य समापन होने जा रहा है। इस समापन समारोह के मुख्य आकर्षण देश के केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी होंगे। कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एक ओर जहां शासन-प्रशासन इस भव्य आयोजन के समापन की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज दोपहर 12 बजे भोपाल से सडक़ मार्ग द्वारा प्रस्थान कर रायसेन पहुंचेंगे। उनके इस प्रवास का मुख्य एजेंडा न केवल कृषि महोत्सव में शामिल होना है, बल्कि क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेना भी है। रायसेन पहुंचने के बाद गडकरी सबसे पहले जिले और आसपास की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात वे दशहरा मैदान पहुंचकर उन्नत कृषि महोत्सव की प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।
जीतू पटवारी ने किया ऐलान
इस सरकारी आयोजन के बीच प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी आज रायसेन पहुंचने का ऐलान किया है। पटवारी किसानों की समस्याओं, फसल के उचित दाम और अन्य मांगों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पीसीसी चीफ के आने की खबर से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
किसानों को आधुनिक बनाने का संकल्प
उल्लेखनीय है कि किसानों को आधुनिक खेती और नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव 11 अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है। समापन अवसर पर देश के दो कद्दावर केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति जिले के अन्नदाताओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
दो केंद्रीय मंत्रियों के आगमन और विपक्षी दल के विरोध प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए दशहरा मैदान और शहर के मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आज दोपहर 12 बजे के बाद शहर की यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko tudi stročnice postanejo osnova lahkih in zelo okusnih jedi. Njihova priprava ponuja več možnosti, vrednih podrobnejše raziskave. kako vrstni red hrane Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav okusni in zdravi recepti z veliko zelenjave ter toplimi, nasitnimi okusi.