Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

जय भीम के नारों से गूंजा सीहोर, सेवा और संकल्प के साथ मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

सीहोर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिला मुख्यालय पर उत्साह के साथ मनाई गई। शहर के वार्ड-11 और गंज क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र रहे। इस अवसर पर जहां नगर सरकार ने विकास कार्यों की सौगात दी, वहीं विभिन्न संगठनों ने सेवा कार्यों के जरिए बाबा साहेब को याद किया।
प्रवेश द्वार का लोकार्पण, बाबा साहेब को किया नमन

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शहर के वार्ड क्रमांक-11 स्थित अंबेडकर पार्क को एक नई सौगात मिली है। नगर पालिका द्वारा जनहित में बनवाए गए नव-निर्मित प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर इस द्वार को जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे संघर्ष और सामाजिक न्याय के वैश्विक प्रतीक हैं। उनका जीवन और विचार हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राठौर ने जोर देकर कहा कि नगर पालिका सीहोर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ महापुरुषों के सम्मान से जुड़े स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क क्षेत्र के नागरिकों के लिए सामाजिक गतिविधियों का केंद्र है। यह नया प्रवेश द्वार न केवल पार्क की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के गौरव और पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।
2 लाख की लागत से पूरी हुई पुरानी मांग
बता दें वार्डवासियों के लिए यह पल बेहद खास था, क्योंकि वे लंबे समय से पार्क में एक व्यवस्थित प्रवेश द्वार की मांग कर रहे थे। नगर पालिका ने स्थानीय नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए लगभग 2 लाख रुपये की लागत से इस कार्य को पूर्ण कराया है।
लोकार्पण समारोह में उमड़ी भीड़
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद लोकेंद्र वर्मा, नरेंद्र राजपूत, प्रदीप गौतम, कमलेश कुशवाह, मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, सुदीप प्रजापति, मंडल महामंत्री नीरज जाटव और अंकित राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्ड के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
सामाजिक समरसता का संकल्प
लोकार्पण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता और समानता की भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।

आप ने किया नमन
सुदामा नगर गंज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, सुदामा नगर गंज में भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतन वास्तवार द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतन वास्तवार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने समाज को समानता, न्याय और शिक्षा का जो मार्ग दिखाया है, वह आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह दांगी, कृष्णपाल सिंह बघेल, नर्मदापुरम जोन मीडया प्रभारी महान कौशल, जिला उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, राकेश धाकड़, महिला विंग जिला अध्यक्ष परवीन कुरैशी, लीगल विंग जिला अध्यक्ष जयपाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष लतीफ कुरैशी, राजेंद्र जाट, विक्रम मेवाड़ा, हरि सिंह पुरवइया, रामचंद्र कोटिया सहित अनेक युवा शामिल हुए। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बाबा साहब की जयंती पर कराया कन्याभोज
इस वर्ष अंबेडकर जयंती पर एक विशेष पहल देखने को मिली। कई घरों में लोगों ने कन्याभोज का आयोजन कर बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया। आमतौर पर धार्मिक पर्वों पर दिखाई देने वाली यह परंपरा अब सामाजिक क्रांति के अग्रदूत की जयंती पर भी नजर आ रही है, जो समाज में समरसता और समानता का संदेश दे रही है।
गल्ला मंडी स्थित फ्रीगंज निवासी आशा सूर्यवंशी ने अपने घर में विशेष कन्याभोज आयोजित किया। उन्होंने आसपास की कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया और उपहार भेंट किए। आशा सूर्यवंशी ने बताया कि बाबा साहब ने हमें शिक्षा और सम्मान का अधिकार दिया। वह हर साल उनकी जयंती पर कन्याभोज कराती हैं, जिससे उन्हें बहुत संतोष मिलता है।

भाजपा नगर मंडल ने किया आयोजन
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सुदामा नगर गंज स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, के मूल मंत्र को जीवन में उतारने की बात कही।
मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरी मानवता के मसीहा थे। उन्होंने जो संविधान हमें दिया है, वह विश्व का सबसे श्रेष्ठ दस्तावेज है जो हर नागरिक को समानता का अधिकार देता है। सुदीप प्रजापति ने आगे कहा कि आज के दौर में बाबा साहेब के आदर्श और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और युवाओं को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सुशील ताम्रकार और सुनील लोवनीय ने भी बाबा साहेब के सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रदीप गौतम, कमलेश कुशवाहा, लोकेंद्र वर्मा, अक्षय चौहान, महेंद्र मेवाड़ा, आशु राजोरिया, हर्ष ताम्रकर, निर्देश पाटीदार, प्रवेश राठौड़, घनश्याम सेन, विजय यादव, राजेश परिहार, बंटी प्रजापति, नरेंद्र बनबैया, सन्नी जाटव, शुभम कचनेरिया, नीलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों पर अडिग रहने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुजराती ने बच्चों के बीच किया कॉपी पेन का वितरण
सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा डॉ. बीआर अम्बेडकर की 135वीं जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड क्रं. 11 के अम्बेडकर पार्क में रखा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने 100 से अधिक बच्चों को कॉपी, कम्पास, रजिस्टर व पेन का वितरण किया गया।
सर्वप्रथम कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा डॉ. अम्बेडकर शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योति राव फूले व भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण केण्डल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित जनता के बीच नागरिकगणों को संविधान पर चलने की शपथ दिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट महेश दयाल चौरसिया द्वारा बाबा साहेब का विचार समता स्वतंत्रता और बन्धुत्व पर आधारित उनके द्वारा कड़ी मेहनत से लिखे गये भारत के संविधान की सराहना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद विष्णू राठौर द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रतिपक्ष नेता विवेक राठौर, डॉ. अनीस खान, सीताराम भारती ने कहा कि उनका मूल मंत्र था शिक्षित बनों, संगठित रहो और संघर्ष करो। पूर्व पार्षद आरती खंगराले ने भी संबोधित किया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर नागरिकों और आर्थिक सुधारों के पुरजोर समर्थक थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मप्रकाश आर्य द्वारा किया गया तथा अंत में आभार व्यक्त मुकेश ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस के नेतागण प्रीतम दयाल चौरसिया, केजी बैरागी, पार्षद आशीष गेहलोत, पवन राठौर, आशीष मिश्रा, रामनारायण शर्मा, घनश्याम मीणा, राजीव मिश्रा, अरूण राय, केके रिछारिया, आशीष रोहिला, भगत सिंह तोमर, मांगीलाल टिमरई, जितेन्द्र सिंह, सुन्दरलाल सोनकर, दीपक सोनकर, प्रेमनारायण परमार, कमल सूर्यवंशी, कमलेश चाण्डक, भंवरलाल पेठारी, कमलसिंह सूर्यवंशी, हरनाम सिंह मेवाड़ा, पन्नालाल खंरगाले, मनोहर मंगरोलिया, ममता शर्मा, धीरेन्द्र चीनु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button