Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भीषण गर्मी का सितम जारी, स्कूल का समय बदलने की उठी मांग…

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सुबह 7.30 बजे से स्कूल संचालित करने की अपील

सीहोर। जिले में सूरज के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ते तापमान ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अब स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में प्रांतीय शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर को एक ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का समय सुबह जल्दी करने का आग्रह किया है।
शिक्षक संघ ने ज्ञापन में बताया कि 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी तथा लू चलने की आशंका जताई है। दोपहर की भीषण गर्मी में स्कूलों से घर लौटते समय बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है।
सुबह 7.30 बजे से स्कूल लगाने की मांग
प्रांतीय शिक्षक संघ की मांग है कि छात्र हित और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 7.30 बजे से किया जाए। संघ का कहना है कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में प्रशासन ने पहले ही स्कूलों को सुबह की पाली में शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं, अत: सीहोर में भी शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए। इससे न केवल बच्चों को राहत मिलेगी, बल्कि स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी बेहतर होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। इनमें नरेश गुर्जर, चंदर वर्मा, यशपाल राठौर, कमल वर्मा, माधव यादव, राघवेंद्र मालवीय, लक्ष्मण बैरागी, आत्माराम बामनिया, जगदीश प्रसाद दुबे, विनोद गुप्ता, बलराम मालवीय, राजेंद्र परमार, आशीष शर्मा, ओमप्रकाश मालवीय, हेमंत मालवीय, अर्जुन सिंह और बीपी वर्मा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button