Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

गंगा दशहरा पर आंवलीघाट में हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम, दिलाई शपथ

रेहटी। इस समय प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गंगा दशहरा के अवसर पर सीहोर जिले के प्रसिद्ध नर्मदा तट आंवलीघाट पर भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर शामिल हुईं। आंवलीघाट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नर्मदा से कलश में जल भरा एवं कलश यात्रा में साथ भी चलीं। पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर सभी जगह जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों को जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पौधारोपण करके हरियाली भी बचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जल स्तोत्रों को बचाना बेहद जरूरी है। आज सबसे महत्ती आवश्यकता जल संरक्षण की है। जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण को भी बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों को गहरा किया जा रहा है तो वहीं पौधरोपण करके पर्यावरण को भी बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंवलीघाट पर जो कार्यक्रम आयोजित हुआ है वह बेहद प्रशंसनीय है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन की तारीफ भी की तो वहीं देवी लोक को लेकर कहा कि सलकनपुर स्थित देवी लोक का आज देश दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है और यहां पर आने वाले समय में दुनिया भर के लोग पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, रेहटी नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, बुधनी जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर बालागुरु के., एसपी सोनाक्षी सक्सेना सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित आमजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मां विजयासन धाम के किए दर्शन –
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दर्शन करके प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान उन्होंने देवी लोक का निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button