Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बकरा ईद से पहले विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गौ तस्करी और गोवंश हत्या पर रोक लगाने की मांग

सीहोर। आगामी त्योहार बकरा ईद को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को मुस्तैद रहने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधनी के प्रभारी एसडीएम सुधीर कुशवाह को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर गौ माता की हत्या और गोवंश के साथ होने वाली क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि पहले भी कुछ ऐसी अप्रिय घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे पूरे राज्य और क्षेत्र का माहौल खराब हुआ और जनता में भारी आक्रोश फैला था।
पुलिस करे सख्त कार्रवाई
देश और प्रदेश में बढ़ती गौ तस्करी और गोवंश हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे। त्योहार के दौरान और उससे पहले संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और इस तरह के अपराधों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस तत्काल और बेहद कठोर दंडात्मक कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बजरंग दल और विहिप के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से परशराम सोनी, सोनू चौहान, बंटी गौर, राहुल राजपूत, पवन प्रजापति, रितेश, जयराम मालवीय, लालू यादव, अमित ठाकुर, सूरज कुमार, प्रथम, कृष्णा, प्रतीक कुशवाह, चेतन जाटव और श्रवण गौर सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button