Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कोतवाली थाने में फरियादियों को मिलेगा ठंडा पानी, अग्रवाल परिवार ने भेंट किया वाटर कूलर

थाना प्रभारी रविन्द्र यादव की पहल पर समाजसेवी आगे आए, 2000 लीटर की टंकी के साथ शुरू हुई शीतल जल की व्यवस्था

सीहोर। भीषण गर्मी के इस दौर में कोतवाली थाने में अपनी फरियाद और शिकायत लेकर आने वाले पीडि़तों, आम नागरिकों और दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। थाना परिसर में अब पीने के साफ और ठंडे पानी की किल्लत दूर हो गई है। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल ने अपनी पूजनीय माताजी स्वर्गीय त्रिवेणी देवी अग्रवाल की पुण्य स्मृति में थाने में एक अत्याधुनिक वाटर कूलर लगवाया है। बुधवार को अधिकमास के पवित्र और पुण्य अवसर पर इस वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने अग्रवाल परिवार के हरीश चंद्र अग्रवाल और राजेन्द्र अग्रवाल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में थाने आने वाले फरियादियों, आगंतुकों और पुलिस स्टाफ को ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर उन्होंने शहर के समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल से चर्चा की थी। चर्चा के तुरंत बाद अग्रवाल परिवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल थाने में वाटर कूलर का इंतजाम करवा दिया।
पानी के लिए 2000 लीटर की टंकी भी लगाई
थाना प्रभारी ने बताया कि यह वाटर कूलर करीब 60 से 80 लीटर की क्षमता का है, जिससे हर समय लोगों को ठंडा और शुद्ध पेयजल मिलता रहेगा। वाटर कूलर में पानी की सप्लाई लगातार बनी रहे, इसके लिए अग्रवाल परिवार की ओर से 2000 लीटर की एक बड़ी पानी की टंकी भी लगवाई गई है।
थाना परिसर का होगा कायाकल्प
ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ-साथ थाना प्रभारी रविन्द्र यादव की अगुवाई में कोतवाली परिसर के सुंदरीकरण और कायाकल्प का काम भी शुरू कर दिया गया है। आगामी मानसून को देखते हुए थाना परिसर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नई नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा पर्यावरण को बढ़ावा देने और परिसर को सुंदर बनाने के लिए आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण की गतिविधि भी आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.