Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

राज्यसभा के लिए नामांकन भरने भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, हुई भव्य अगवानी

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा सहित भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, सत्कार

भोपाल/सीहोर। मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग नामांकन दाखिल करने के लिए भोपाल पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनकी भव्य अगवानी की गई। भारतीय जनता पार्टी सीहोर के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच में कुछ चर्चाएं भी हुईं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग का स्वागत करने के लिए भाजपा के नेता, कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे। ढोल एवं पुष्प वर्षा के साथ सभी ने उनको बधाई, शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर श्री अरोरा ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने सिख पंजाबी खत्री समाज से तरुण चुग जी को मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस निर्णय से हम समाजजन गौरवान्वित भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button