Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दावा: जनकल्याण अभियान के तहत 31 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण

सीहोर। प्रदेशभर में मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून से 21 जून) के अंतर्गत संचालित जनकल्याण अभियान जिले के नागरिकों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। जिले में आम जनता को शासन की कल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं से जोडऩे तथा उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देशन में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दावा किया गया है कि जिले में 12 जून से 17 जून तक चले इन जनकल्याण शिविरों में जनता की ओर से कुल 31 हजार 624 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से रिकॉर्ड 31 हजार 556 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया है। वर्तमान में केवल 68 आवेदन लंबित हैं, जिन्हें लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इनका भी जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉकवार निराकरण की स्थिति
सीहोर: कुल 6267 आवेदनों में से 6257 का निराकरण हुआ।
इछावर: सभी 4371 आवेदनों का पूरी तरह निपटारा किया गया।
आष्टा: सभी 4150 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण हुआ।
भैरूंदा: कुल 3964 आवेदनों में से 3906 का निराकरण किया गया।
बुधनी: प्राप्त सभी 3830 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण हुआ।
नगरीय निकायों में भी दिखा उत्साह
नगर पालिका सीहोर: 2799 आवेदन
नगर पालिका आष्टा: 1533 आवेदन
नगर परिषद बुधनी: 999 आवेदन
नगर परिषद इछावर: 771 आवेदन
नगर परिषद रेहटी: 635 आवेदन
नगर परिषद भैरूंदा: 627 आवेदन
नगर परिषद कोठरी: 600 आवेदन
नगर परिषद जावर: 577 आवेदन
नगर परिषद शाहगंज: 501 आवेदन
मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
इन शिविरों का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को लाभान्वित किया। इसके साथ ही शिविरों में आए लोगों को सरकार की अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर बालागुरु ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने समय-सीमा के भीतर सभी लंबित आवेदनों को निपटाने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button