Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी के युवक ने की बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पत्नी से संबंधों के शक में वांरदात को दिया अंजाम, ढाबा संचालक सचिन राजपूत को बहाने से ले जाकर नहर के पास मारी थी सिर में गोली

सीहोर। नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक सचिन राजपूत की सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी बुधनी का रहने वाला एक युवक निकला, जिसे पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया है।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी योगेंद्र उर्फ योगी गुर्जर उम्र 30 वर्ष है, जो सीहोर जिले के ग्राम बुधनी का निवासी है। जब पुलिस ने आरोपी योगेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे सचिन राजपूत पर चरित्र शंका थी। उसे शक था कि सचिन के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते बुधनी के इस युवक ने भाजपा नेता को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
बात करने के बहाने बाइक पर ले गया और मार दी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सचिन राजपूत का पिपरिया रोड स्थित महुआ गांव के पास राजपूत ढाबा था। 17 जून की रात वह अपने ढाबे पर काम देख रहा था, तभी उसका पुराना परिचित और बुधनी निवासी आरोपी योगेंद्र गुर्जर वहां पहुंचा। योगेंद्र ने सचिन को कोई जरूरी बात करने के बहाने बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाया और अपने साथ ले गया। दोनों जैसे ही पिपरिया-नर्मदापुरम स्टेट हाईवे से दूर रानी पिपरिया नहर की पुलिया के पास पहुुंचे, योगेंद्र ने अचानक कमर से देसी पिस्टल निकाली और सचिन के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रात के अंधेरे में पुरार हो गया था।
मोबाइल लोकेशन की मदद से रात 3 बजे मिली लाश
देर रात तक जब भाजपा नेता सचिन का कोई सुराग नहीं मिला और उनका फोन भी नहीें उठा तो ढाबा कर्मचारियों और परिजनों की चिंता बढ़ गई। घबराए परिजनों ने तुरंत शोभापुर पुलिस चौकी को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी राहुल पटेल ने तुरंत पुलिस टीम के साथ सचिन के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर पुलिस रात करीब 3 बजे पोंढ़ी पांजरा रोड स्थित नहर की पुलिया पर पहुंची, जहां झाडिय़ों के पास सचिन का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। उनके सिर पर गोली लगने का गहरा निशान था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और बुधनी के आरोपी योगेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spontaneo, ma richiede scelte precise. Vale la pena approfondire come costruirlo. Caffè zuccherato o dolcificante alternativo Il davanzale sempre umido? Ecco Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee per un blog personale capace di raccontare passioni, dubbi e piccole scoperte.