Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पीपलखेड़ा में किसान की बोई फसल पर जबरन चलाए ट्रैक्टर, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

सीहोर। अहमदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपलखेड़ा गांव में दबंगई और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां गांव के ही पांच रसूखदारों ने एक पीडि़त किसान की मेहनत पर पानी फेरते हुए उसकी बोई हुई फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। जब पीडि़त परिवार ने इस मनमानी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ही खेत में एक साथ कई ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और बोनी मशीन लेकर कुछ लोग जबरन जुताई कर रहे हैं। इस दौरान पीडि़त पक्ष के लोग जब ट्रैक्टर को रोकने के लिए आगे आते हैं तो आरोपी उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की करने लगते हैं। हद तो तब हो गई जब विरोध जताने के लिए पीडि़त परिवार का एक युवक ट्रैक्टर के आगे जमीन पर बैठ गया। उसे देखकर दबंग उकसाते हुए चिल्लाए, ले मार, जो होना है हो जाने दे… तू उठ जा गाड़ी के सामने से, ट्रैक्टर तो यहीं से निकलेगा।
जब पीडि़त ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि फैसला पटवारी की मौजूदगी में होगा तो आरोपियों ने खुली चुनौती देते हुए कहा कोई पटवारी नहीं आएगा, ट्रैक्टर यहीं चलेगा।इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और हाथापाई की नौबत आ गई।
5 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
अहमदपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पीपलखेड़ा निवासी पीडि़त किसान मानसिंह ने अपनी कृषि भूमि पर मेहनत से फसल बोई थी। मानसिंह का आरोप है कि गांव के ही राजू, महेंद्र, चंदरसिंह, अरविंद और योगेंद्र ने पुरानी आपसी रंजिश के चलते जानबूझकर उनके खेत में कल्टीवेटर और ट्रैक्टर चला दिए। किसान का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और भविष्य में भी जान-माल का नुकसान करने की धमकी दी है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पीडि़त किसान मानसिंह ने अहमदपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने, नष्ट हुई फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अहमदपुर पुलिस ने किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malo limonine lupinice, na katero pogosto pozabimo, lahko jedem doda svežino brez odvečne soli. Takšne preproste zamisli je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a brez arome Kako izbrati naslednji okusen obrok? Poskusite lahke recepte s svežo zelenjavo, stročnicami in zelišči, ki združujejo preprostost ter dobro hranilno vrednost.