Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

वाहन चोरी में फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार, 4 मामलों का खुलासा

आरोपी से 1 लाख के चांदी के आभूषण और 2 बाइक बरामद

सीहोर। चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए भैरूंदा थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो बड़ी नकबजनी और दो मोटरसाइकिल चोरी कुल 4 मामलों की गुत्थी सुलझा ली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च को फरियादी अंकित तिवारी निवासी भैरूंदा और 24 मार्च को फरियादी कामिल खां निवासी भैरूंदा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादियों ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में उनके मकानों के ताले तोडक़र गोदरेज की अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के गहने पार कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर भैरूंदा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बनी टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी भैरूंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीम लगातार अज्ञात बदमाशों की सुरागकशी में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर धराया आरोपी
19 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही मुहास उर्फ मुहाज खान पिता मुबारिक खान निवासी वार्ड 06 भैरूंदाद्ध को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अंकित तिवारी और कामिल खां के घर में चोरी करना स्वीकार किया। इसके साथ ही उसने भैरूंदा के गुड़ बाजार और हरीसिटी कॉलोनी से दो मोटरसाइकिलें चुराने की बात भी कबूल की। आरोपी के पास से पुलिस ने 1 चांदी का हार, 2 बच्चों के हाथ के कड़े, 2 चांदी की पायजेब, 2 चांदी की पट्टी और 4 चांदी की बिछिया कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी मुहास उर्फ मुहाज खान को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा चारों मामलों में आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button