Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

माता मंदिर की दान पेटी तोडक़र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सीहोर। थाना पार्वती पुलिस ने अलीपुर स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4000 की नकदी बरामद कर ली गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वती थाना क्षेत्र के अलीपुर माता मंदिर में अज्ञात बदमाश ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोडक़र उसमें रखे नकदी रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। घटना के बाद पार्वती पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्यों सीसीटीवी फुटैज व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राज उर्फ राजू बारेला निवासी बसनपुर भेरूंदा को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोडक़र चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के बयान के आधार पर चोरी किए गए लगभग 4000 रुपये बरामद कर जब्त किए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button