Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सूबेदार और उप-निरीक्षक भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों का 27 जुलाई को होगा मेडिकल

सीहोर। मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार एवं उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा-2025 के अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा घोषित परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण, चरित्र सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन ने प्रदेशभर में चार प्रमुख नोडल केंद्र बनाए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी और आवंटन के अनुसार…
– भोपाल केंद्र: कार्यालय पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल
– इंदौर केंद्र: कार्यालय पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर
– ग्वालियर केंद्र: पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर
– जबलपुर केंद्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
पुलिस प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 27 जुलाई और समय पर अपने आवंटित नोडल केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचे। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति/निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और उनकी सत्यापित छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है।
वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृतजानकारी
प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं, विस्तृत कार्यक्रम और दिशा निर्देश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपनी उपस्थिति और नोडल केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button