Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर को मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात, इछावर में बनेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में किसान वर्ष के तहत प्रदेश सहित सीहोर जिले को बड़ी सौगातें दी गई हैं। सीएम डॉ. यादव की पहल पर जिले के इछावर क्षेत्र में कृषि अनुसंधान को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
कैबिनेट ने सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी में भारत सरकार के नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 20 हेक्टेयर भूमि स्थायी पट्टे पर आवंटित करने की स्वीकृति दी है। इस संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना से सीहोर सहित प्रदेश के लगभग 50 लाख सोयाबीन किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्नत कृषि अनुसंधान से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
भोपाल-विदिशा 4-लेन मार्ग से सुधरेगी कनेक्टिविटी
भोपाल को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने भोपाल-विदिशा मार्ग को 4-लेन बनाने के लिए 1,757.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सांची स्तूप और कर्क रेखा से गुजरने वाला यह मार्ग सीहोर व आसपास के ग्रामीण अंचलों में औद्योगिक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती देगा। इसके साथ ही भोपाल बायपास टोल टैक्स संग्रहण को 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी मिली है।
स्वास्थ्य व जन-कल्याण के लिए खजाना खोला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 47,990 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 28,083 करोड़ और आयुष्मान भारत के लिए 12,123 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही वन समितियों से जुड़े ग्रामीणों व श्रमिकों के लिए 918 करोड़ का लाभांश फंड मंजूर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button