Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

डिप्रेशन के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने सकुशल निकाला बाहर

सीहोर। थाना रेहटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांगरा के पास अज्ञात कारणों से डिप्रेशन के शिकार 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 और रेहटी पुलिस की तत्परता से व्यक्ति को समय रहते सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 26 अगस्त की शाम लगभग 07 बजे की है। भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पांगरा के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति मानसिक तनाव के चलते कुएं में कूद गया है और उसे तत्काल मदद की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने रेहटी क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया।

टीम की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटनास्थल पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ के सैनिक क्रमांक 95 विनोद और पायलट मुकेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए रेहटी थाने को सूचित किया। इसके बाद थाने से पहुंचे पुलिस बल और आपदा राहत टीम की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पीडि़त व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
समझाइश के बाद परिजनों को सौंपा
कुएं से बाहर निकालने के बाद पुलिस कर्मियों ने पीडि़त व्यक्ति का प्राथमिक हाल-चाल जाना और उसकी काउंसलिंग की। अवसाद से ग्रस्त व्यक्ति से पूछताछ और उचित समझाइश देने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button