Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पैतृक संपत्ती के विवाद में महिला शिक्षिका की शिकायत, कलेक्टर से लगाई गुहार, बोली मानसिक पीड़ा से जूझ रहा परिवार

सीहोर। अपने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार बार शिकायत से परेशान होकर एक महिला शिक्षिका ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा हसन में पदस्थ ग्राम पाडलिया निवासी अतिथि शिक्षिका ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपने देवर और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पैतृक संमपत्ती के विवाद को लेकर उन्हें झूठे प्रकरणों को फंसाया जा रहा है। बताया कि बार बार झूठी शिकायत के कारण वह और उनके पति और बच्चे मानसिक पीडा से गुजर रहे हैं।
आवेदन में उन्होंने बताया कि लंबे समय पर उनके पति सतवीर दांगी और उनके देवर व ससुर का विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर मेरे देवर सोनू दांगी व प्रवीण दांगी व मेरे ससूर सुरेश दांगी उनको झूठे प्रकरण में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया कि मेरे देवर व ससुर व सास मेरे व मेरे पति के खिलाफ झूठी पुलिस कार्यवाही जैसे 181 शिकायत, झूठे आधारों पर थाना प्रभारी को आवेदन देना एवं मुझ आवेदिका के स्कूल में बिना वैधानिक आवेदन के मेरी पर्सनल व आफिसियल जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करना व मेरे पति व मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का प्रयास करते आये है जिससे मेरा परिवार व मेरी बच्चियाँ मानसिक रूप से पिछले कुछ माह से डिप्रेशन जैसी स्थिति में रह रहे है। मेरे द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में कई आवेदन दिये जा चुके है किंतु कोई ठोस वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है। महिला शिक्षिका ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button