Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर जिले के 3700 मेधावियों के लिए कल खुशियों भरा दिन

सीहोर। कक्षा 12वीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले सीहोर जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 1 सितंबर का दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 3700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।
यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम 1 सितंबर को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है, जहां से पूरे प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी।
75 प्रतिशत अंक लाने वालों को उपहार
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिल रहा है जिन्होंने सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सीहोर जिले से ऐसे 3700 से अधिक होनहारों का चयन किया गया है, जिन्हें इस डिजिटल प्रोत्साहन का सीधा लाभ मिलेगा।
डिजिटल शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम
प्रदेश सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोडऩा है। लैपटॉप राशि मिलने से छात्र ऑनलाइन कोचिंग, ई-लर्निंग सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा से जुड़ी डिजिटल जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button