Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सडक़ों पर उतरी कांग्रेस, निकाला पैदल मार्च, की नारेबाजी

सीहोर। कांग्रेस के शीर्ष नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर से आहत जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कांग्रेसजन हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सडक़ों पर उतरे और लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ के नारे लगाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता, गरीबों और पीडि़तों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उनकी बुलंद आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाते हुए एफआईआर और सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक है। गुजराती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। यह लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, जिसके लिए कांग्रेस सडक़ से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
यह रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन व पैदल मार्च में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर राजाराम बड़े भाई, विवेक राठौर, हफीज चौधरी, रमेश गुप्ता, घनश्याम पटेल, बलवान पटेल, गुलाब बाई ठाकुर, हसीन कुरेशी, दीप्ति, पवन गुर्जर, रामनारायण शर्मा, आरपी शुक्ला, हरिओम सिसोदिया, यश यादव, अजय रायकवार, नंदलाल यादव, प्रेमनारायण परमार, शुभम् सक्सेना, नायब कुरैशी, अतीक चौधरी, अनुभव सेन, ममता शर्मा, मुकेश ठाकुर, नन्दकिशोर मालवीय सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button