शाहगंज में 08 सितंबर को लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, 1900 से अधिक पदों पर सीधे भर्ती करेंगी कंपनियां
शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन

सीहोर। शाहगंज और आसपास के क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 08 सितंबर को शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न नामी निजी कंपनियों द्वारा 1900 से अधिक पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती की जाएगी।
यह रोजगार मेला शाहगंज कॉलेज परिसर में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। युवक-युवती अपने सभी शैक्षणिक और आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ तय समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
यह दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल
इस मेले में वाल्वो आयशर, बंधन बैंक, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, पुखराज हेल्थकेयर, आरबीएल बैंक, इंसप्राश इंजीनियरिंग, भारत एग्रो, एनआईआईटी, पुष्कल एग्रोटेक और फ्रीडम एम्पलायबिलिटी एकेडमी जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
मैनेजमेंट व बैंकिंग: बैंक असिस्टेंट मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, एचआर, एग्रीकल्चर ऑफिसर।
तकनीकी पद: सिविल इंजीनियर, सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, आईटीआई फिटर, एसी मैकेनिक।
अन्य पद: कंप्यूटर ऑपरेटरए टेली-कॉलर, इंग्लिश टीचर आदि।
स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श भी मिलेगा
रोजगार के साथ-साथ मेले में युवाओं की सेहत का भी ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें हीमोग्लोबिन, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की जांच के अलावा डॉक्टरों और काउंसिलर्स द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।



