Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

समाजसेवी राधेश्याम शिवहरे के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

सीहोर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. ओमप्रकाश शिवहरे, स्व. सुशील शिवहरे, पत्रकार राजेश पप्पू शिवहरे के भाई शंकर शिवहरे के काकाजी, भूपेंद्र, उपेंद्र, श्लोक शिवहरे के पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्युत मंडल कार्यालय सीहोर में कार्यरत वरिष्ठ लाइनमैन राधेश्याम शिवहरे का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। वे अत्यंत सरल, सहज, मृदुभाषी, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के धनी व्यक्ति थे। वह अपने पीछे संस्कारों से सिंचित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम यात्रा उनके निज निवास से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंडी स्थित विश्राम घाट पर परिजनों द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई। क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button