Newsमध्य प्रदेशविशेषसीहोर

जो अथक-अटल पथ पर है वो पथिक है: पंकज शुक्ल

काव्य संग्रह ’पथिक हूं मैं’ का विमोचन कार्यक्रम संपन्न, वक्ताओं ने रखी अपनी बात

भोपाल। किताब लिखना परिश्रम और कठिन साधना है। वर्षों तपस्या और सतत मेहनत के बाद कोई पुस्तक सामने आती है। मैं पथिक हूं काव्य संग्रह भी रचनाकार के परिश्रम और कठिन साधना का ही परिणाम है। जो अथक, अटल पथ पर है वो पथिक है। ये बातें वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं मप्र विधानसभा के सलाहकार पंकज शुक्ल ने कही। वे साहित्यकार, विचारक कैलाश माकवे के काव्य संग्रह ’पथिक हूं मैं’ के विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपनी बात कह रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पंकज शुक्ल, विशिष्ठ अतिथिगण श्रीगोविंद शर्मा, पयोज जोशी, सुदर्शन व्यास, कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक दुबे एवं रचनाकार कैलाश माकवे ने काव्य संग्रह ’पथिक हूं मैं’ पुस्तक का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम मां दुर्गा सिद्धेश्वरी माता मंदिर पांच नंबर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार आनंद शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन सुमित शर्मा ने किया। इस अवसर पर रचनाकार कैलाश माकवे द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं तुलसी के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में साहित्यकार, विचारक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व समाजजन भी उपस्थित रहे।
’पथिक हूं मैं’ 40 वर्षों की तपस्या है –
कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार अशोक दुबे ’अशोक’ ने कहा कि काव्य संग्रह पथिक हूं मैं रचनाकार कैलाश माकवे की 40 वर्षों की तपस्या है। 70 के दशक में जब उन्होंने भोपाल आकर अपने जीवन की शुरूआत की और उस दौर में उन्होंने जो लिखा वह आज हमारे सामने काव्य संग्रह के रूप में प्रस्तुत है। पथिक हूं मैं वर्षों तक मस्तिष्क में नृत्य करती रही, कभी-कभी कुछ छलकती भी रही और आखिरकार अब यह रूपायित हो ही गई। यह पुस्तक पाठक को चिंतन, मनन के प्रवाह में अवगाहन को विवश कर देती है। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगोविंद शर्मा ने कहा कि साहित्य की रचना बेहद कठिन कार्य है, क्योंकि साहित्य को समझना और उसे लिखना बेहद कठिन तपस्या है। साहित्य कई कुर्बानी मांगता है। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ इसे अंगीकार करना बेहद कठिन तपस्या है। पथिक हूं मैं काव्य संग्रह भी रचनाकार कैलाश माकवे की मेहनत और तपस्या है। युवा साहित्यकार, पत्रकार सुदर्शन व्यास ने कहा कि पथिक हूं मैं काव्य संग्रह में मैंने अपना बचपन जिया, जवानी जी, प्रौढ़ अवस्था के साथ ही वृद्धावस्था को भी जिया, क्योंकि यह संग्रह प्रेम है, विरक्ती है, आत्मद्धंद है। यह काव्य संग्रह जीवन को बेहद सरल रूप से देखना का तरीका है। रचनाकार ने इस काव्य संग्रह में अपने जीवन की छोटी-छोटी भावनाओं को बेहद साधारण तरीके से व्यक्त किया है।
रचनाकार का किया शॉल-श्रीफल से सम्मान-
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार अशोक दुबे ’अशोक’ द्वारा रचनाकार कैलाश माकव का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर रचनाकार कैलाश माकवे की धर्मपत्नी सुमित्रा माकवे भी उपस्थित रहीं।
ये रहे उपस्थित –
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधाकर तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, शिवनारायण व्यास, केके शुक्ला बढ़वाह, प्रफुल्ल व्यास, राजेंद्र शुक्ला, कौशल माकवे, सुरेश शुक्ला, चित्रसेन माकवे, प्रदीप माकवे, संजय दुबे, महेश उपाध्याय, उमेश शर्मा, अंकित शर्मा उज्जैन, राजेंद्र दुबे, रवि तिवारी, संजय माकवे, डॉ. जेपी माकवे, आशीष कानूनगो, यतीश कानूनगो, सुनील व्यास, अरविंद व्यास, विनोद मिश्रा, विश्वास शुक्ला, पियूष शुक्ला, प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश माकवे, श्रीमती संतोष माकवे, श्रीमती कमला गौतम, श्रीमती ज्योति डाले, श्रीमती ज्योति दुबे सीहोर सहित अन्य प्रबुद्धजन, समाजजन व नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto come rendere un blog personale davvero riconoscibile? Scelta dei temi, tono e costanza trasformano semplici pubblicazioni in una voce autentica, capace di creare un rapporto con i lettori. Vale la pena approfondire l'argomento. sembra innocuo: cambia la dieta a sorpresa, vince un altro olio Le posate Quando si aspetta l'autobus, può venire voglia di annotare un'idea sul telefono. Un blog personale aiuta a trasformare quei pensieri in una voce riconoscibile e costante.