Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

71 हजार के नोटों की माला से सजे गणपति, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

सीहोर। जिले भर में इन दिनों गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम मची हुई है। जिला मुख्यालय से लेकर सीहोर, बुधनी, आष्टा और इछावर विधानसभा क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर आकर्षक गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के बड़ा बाजार स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति और इलेवन टाइगर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीगणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस महाआरती में शहर के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समिति व क्लब के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन का सबसे खास और मुख्य आकर्षण भगवान श्रीगणेश का अनोखा श्रृंगार रहा। पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति और इलेवन टाइगर क्लब द्वारा गणपति बाप्पा को 71 हजार रुपये के नोटों से तैयार की गई विशेष माला पहनाई गई। नोटों की माला से सजी भगवान गणेश की यह मनमोहक प्रतिमा पूरे शहर में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और महाआरती के समापन पर सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।
44 सालों से जारी है परंपरा
समिति और क्लब के प्रतिनिधि कमलेश पारिक और मनोज जैन ने बताया कि बड़ा बाजार क्षेत्र में पिछले 44 वर्षों से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के दौरान समिति और इलेवन टाइगर क्लब द्वारा तरह-तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डोल ग्यारस के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
जिले भर में गणेशोत्सव की धूम
सीहोर जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन गणेश मंदिर में भी गणेशोत्सव के दौरान अलौकिक माहौल बना हुआ है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। सीहोर शहर के साथ-साथ रेहटी, भैरुंदा, बुधनी, लाडक़ुई, आष्टा, इछावर के ग्रामीण व शहरी इलाकों में बने पंडालों में भी दिन-रात गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo hitre bližnjice do zdravega obroka, vendar te ne delujejo vedno. Koristno je podrobneje spoznati preverjene recepte. jeseni specite osliča s sojo Pozimi rebra pogosto postanejo suha Vonj iz pečice razkrije sočna Na prvi pogled se zdi priprava okusnega obroka zahtevna, vendar jo lahko poenostavite s svežimi sestavinami in nekaj preprostimi koraki.