Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीवीडियोसीहोर

सलकनपुर में जल रही मनोकामनाओं की ’151 अखंड ज्यौत’, यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स देती है निःशुल्क पेयजल

सुमित शर्मा, सीहोर
शारदीय नवरात्रि के दौरान सीहोर जिले का प्रसिद्ध मां विजयासन धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पदयात्री भी दूर-दूर से नंगे पैर चलकर यहां पर आ रहे हैं। नवरात्रि के दौरान मां के दरबार में कई श्रद्धालु-भक्त मनोकामनाएं पूर्ण होने पर ज्यौत भी जलवाते हैं। इस बार नवरात्रि में ऐसे 151 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में ज्यौत जलवाई है। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा 1500 रूपए की रसीद काटी जाती है। नौ दिन तक ज्यौत लगातार जलती है। हालांकि इस बार सभी ज्यौत देश एवं क्षेत्र के भक्तों ने ही जलवाई है। कई बार यहां पर विदेशों के भक्तों की ज्यौत भी जलती है।
नौ दिनों तक लगता है मेला, होती है मां की उपासना-
मां विजयासन धाम सलकनपुर में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मेला भी लगता है। विशेष पूजा-अर्चना होती है, कलश स्थापना भी की जाती है। यहां पर अष्टमी पर मां का हवन होता है। नवरात्रि के दौरान सुबह 3 बजे से रात 12 बजे तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख तक श्रद्धालु यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अवकाश वाले दिनों में यह आंकड़ा इससे उपर हो जाता है।
पदयात्रियों के लिए होते हैं निःशुल्क भंडारे-
नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से भक्त पदयात्रा करके मां के दरबार में पहुंचते हैं। पदयात्रियों के लिए पूरे मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा निःशुल्क भंडारा भी दिया जाता है। नौ दिनों तक जगह-जगह पांडाल लगाकर पदयात्रियों के लिए फलाहार, सब्जी-पुड़ी, फल, चाय, मट्ठा सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाती है।
यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स देती है निःशुल्क पेयजल, वर्षों से कर रहे भक्तों की सेवा-
सीहोर जिले के प्रसिद्ध मां विजयासन धाम पर शारदीय एवं चैत्र की नवरात्रि के दौरान जिले में काम कर रही यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स द्वारा निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। सलकनपुर में मुख्य मार्ग पर यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स के कर्मचारी स्टॉल लगाकर आने-जाने वाले भक्तों को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराते हैं। यह सेवा कार्य कंपनी द्वारा कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार भी शारदीय नवरात्रि के दौरान कंपनी द्वारा स्टॉल लगाकर पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। पेयजल के साथ ही यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स द्वारा फलाहार भी वितरित किया जा रहा है। कंपनी द्वारा समय-समय पर कई सेवाकार्य भी किए जाते हैं। इनमें मां नर्मदा नदी की सफाई, सलकनपुर स्थित मंदिर में सफाई अभियान, रक्तदान शिविर सहित कई अन्य सेवाकार्य हैं, जो कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी समय-समय पर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button