Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मां रेवा गरबा महोत्सव में झूमा पूरा नगर, डांडिया की थाप पर थिरके कदम

नयन श्री मैरिज गार्डन में सजा मां की आराधना की पंडाल

सीहोर। शारदीय नवरात्रि के इन दिनों में पूरा क्षेत्र मां भगवती की भक्ति में सराबोर है। इसी कड़ी में बुधनी के नयन श्री मैरिज गार्डन में मां रेवा गरबा महोत्सव का ऐसा भव्य आयोजन हुआ, जिसने शहरभर में उत्सव का माहौल बना दिया। धर्म, संस्कृति और आपसी सौहार्द के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
महोत्सव के दौरान प्रतिभागी आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। हाथों में सजे डांडिया और डीजे-गरबा की पारंपरिक धुनों के तालमेल ने सभी का मन मोह लिया। जैसे ही गरबा की शुरुआत हुई, पूरा प्रांगण मां दुर्गा के जयकारों और डांडिया की खनक से गूंज उठा। हर कोई मां की आराधना में लीन होकर झूमता नजर आया। इस सांस्कृतिक पर्व का शुभारंभ युवा नेता डॉ. साकेत भार्गव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मालवीय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आजाद सिंह राजपूत, भाजपा नेता अर्जुन मालवीय, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश पाल, किशन मालवीय, पार्षद आरती किशन मालवीय, और यशवंत सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।
युवाओं की मेहनत से सफल हुआ आयोजन
मां रेवा गरबा उत्सव समिति के बैनर तले हुए इस आयोजन की सफलता के पीछे युवाओं की कड़ी मेहनत साफ झलक रही थी। समिति के आदित्य यादव, पीयूष मालवीय और आदित्य राजपूत के नेतृत्व में युवाओं की फौज ने व्यवस्थाओं को बेहतरीन ढंग से संभाला। इस सांस्कृतिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मांगीलाल यादव, योगेश मालवीय, नीलेश यादव, टीनू सागर, विकास, विक्की, ऋतिक, राजेश मीणा, आशीष पंवार, सार्थक राणा, विशाल नागराज, सोनू शर्मा, सौरभ यादव, नयन, कार्तिक ठाकुर, गौरव, मुकेश पटेल, श्रीमन, योगेश, करण, शैलेंद्र राजपूत, हर्ष प्रधान, पंकज राय, विकास गौर, रवि, प्रियांशु, अभिषेक अस्थरे, अनुराग, गौतम, कुणाल, उदित नामदेव, अभिषेक प्रदीप पचौरी, जय यादव, अमन यादव और आदेश बनिया सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button