Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॅार यूनिटी का आयोजन, 500 से अधिक विद्यार्थियों समेत सैकड़ों नागरिकों ने लगाई दौड़, ली एकता की शपथ

सीहोर। जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए भव्य रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान परिसर में एकत्रित हुए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को हर हाल में बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे और एसडीएम तन्मय वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया।
हाथों में तिरंगा थामे 3 किलोमीटर से ज्यादा दौड़े युवा
झंडी दिखाए जाने के बाद खेलकूद संस्थान से शुरू हुई यह दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौड़ की सबसे खास बात यह रही कि इसमें शामिल अधिकांश प्रतिभागियों और विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, सभी ने भारी उत्साह के साथ 3 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। शहर की सडक़ों पर गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगे ने पूरे शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कलेक्टर और एसपी ने की अगुवाई
इस पूरे आयोजन की अगुवाई कलेक्टर बालागुरु के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा की गई। दौड़ के समापन पर आयोजित संबोधन में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश को मजबूत और अखंड बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करे। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर जो अखंड भारत बनाया था, उसकी रक्षा करना हम सबका नैतिक दायित्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button