Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर आश्रम में 21 नवंबर से लगेगा विशेष आवासीय ध्यान एवं साधना शिविर

तपन भौमिक के संरक्षण और फ्लाइंग योगी राम मनोहर के सान्निध्य में होगी साधना

सीहोर। समर्पण सेवा समिति सलकनपुर के तत्वावधान में क्षेत्र के सलकनपुर आश्रम में एक विशेष आवासीय गृहस्थ पद्धति पर आधारित सुरत-शब्द योग आधारित ध्यान एवं योग साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक तुषार खंडेलवाल ने बताया कि यह पूरा आध्यात्मिक आयोजन तपन भौमिक के विशेष संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न होगा, जो साधकों के लिए एक अनूठा अवसर है। साधना शिविर में ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान भोपाल के संस्थापक फ्लाइंग योगी राम मनोहर का विशेष सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य ध्यान के माध्यम से व्यक्तित्व विकास से लेकर राष्ट्र निर्माण और मानव जीवन के परम लक्ष्य यानी आत्मबोध को प्राप्त करना है। इसमें गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी 24 घंटे ध्यानमय जीवन जीने की व्यावहारिक पद्धति सिखाई जाएगी।
साधना के तीन चरण और अखंड शांतिपाठ
शिविर के दौरान साधना की तीन प्रमुख सीढिय़ां सिखाई जाएंगी, जिनमें प्रथम चरण में 8 घंटे ध्यान का अभ्यास। द्वितीय चरण में 16 घंटे ध्यान का अभ्यास। तृतीय चरण में 24 घंटे ध्यानमय जीवन की पद्धति। इस विशेष आयोजन के तहत 21 नवंबर की सायंकाल 4.00 बजे से लेकर 22 नवंबर को सुबह 9.00 बजे तक अखंड ध्यान अभ्यास व अखंड शांतिपाठ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शांति मंत्र का जाप जुबान से नहीं, बल्कि हृदय की धडक़नों के साथ आंतरिक रूप से किया जाएगा, जिसका उद्देश्य निरंतर स्मरण और आत्मिक जागरूकता बढ़ाना है।
शिविर की मुख्य कार्यक्रम रूपरेखा
21 नवंबर….
शाम 4.00 बजे: अखंड ध्यान अभ्यास प्रारंभ।
शाम 6.00 से 7.00 बजे: आंतरिक सत्संग।
शाम 7.00 से 8.00 बजे: ध्यान अभ्यास के सिद्धांतों पर प्रकाश।
रात 8.00 से 9.00 बजे: भोजन प्रसादी।
रात 9.00 से 10.00 बजे: टोली चर्चा एवं साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान।
22 नवंबर….
सुबह 5.30 से 6.00 बजे: रामधुन।
सुबह 6.00 से 7.00 बजे: प्रभात फेरी।
सुबह 7.00 से 8.00 बजे: नाश्ता।
सुबह 8.00 से 9.00 बजे: सामूहिक अखंड शांति पाठ समापन।
सुबह 9.00 से 10.00 बजे: श्री दुर्लभ वैभव लक्ष्मी साधना (कमलट्टे के दानों द्वारा)।
दोपहर: 11.30 से 12.30 बजे: ध्यान अभ्यास के सिद्धांतों पर विशेष व्याख्यान।
समिति की अपील
समर्पण सेवा समिति के संयोजक तुषार खंडेलवाल ने क्षेत्र के सभी आध्यात्मिक साधकों से निवेदन किया है कि वे इस आयोजन में स्वयं शामिल होकर लाभ प्राप्त करें तथा अपने परिचितों को भी सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button