राजनीतिक

गोवा में राहुल गाँधी ने डोर-टु-डोर चुनाव प्रचार के दौरान घर में की पूजा

पणजी। गोवा में 14 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस पूरे जोर-शोर से मैदान में है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गोवा पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे डोर-टु-डोर कैंपेन के लिए निकल पड़े। उनके साथ वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी थे। राहुल गांधी आज पणजी में डोर-टु-डोर कैंपेन के लिए निकले हैं। यहां पहुंचते ही एक महिला ने उनकी आरती उतारी और घर में ले गईं। इसके बाद राहुल ने घर में जाकर सबसे पहले पूजा की, इसके बाद सभी से मुलाकात की। उन्होंने इसका एक वीडियो खुद शेयर किया है। वीडियो में राहुल एक छोटी सी बच्ची को सोफे में बैठाते नजर आ रहे हैं जबकि बाकी लोग वीडियो बना रहे हैं।

कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी आज पूरे दिन गोवा में रहेंगे। गोवा कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ पांजिकर ने बताया कि राहुल गांधी पहले 2 फरवरी को यहां आने वाले थे, लेकिन उस दिन यहां नहीं आ सके। इसलिए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरे में वे उद्योग प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही डोर-टु-डोर कैंपेन करेंगे। राहुल यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मंत्र देंगे।  

गोवा में प्रचार करने पहुंचे राहुल ने लोगों के बीच बैठकर फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने ट्विटर पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया। लिखा- हम आपके साथ हैं। आपके बीच हैं। गौरतलब है कि गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस यहां गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 37 सीटों पर और GFP 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले गोवा में ममता बनर्जी की टीएमसी ने कांग्रेस के कई नेताओं को तोड़ लिया है। इसलिए यहां कांग्रेस को अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। इस बार कांग्रेस ने गोवा के अपने सभी उम्मीदवारों से यह संकल्प लेने को कहा कि वे विधानसभा चुनाव के बाद जनता और पार्टी के प्रति वफादारी निभाएंगे। कांग्रेस ने ये कदम पिछले चुनावी नतीजों के बाद हुए घटनाक्रम को देखते हुए उठाया है। बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव जीतने वाले 17 में से 15 विधायकों के पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था और पार्टी सरकार बनाने से रह गई थी। राज्य की सभी सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: