भोपालमध्य प्रदेश

“मास्क ही है जिंदगी” अभियान में अभी तक 8 लाख 72 हजार 456 मास्क वितरित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे "मास्क ही है जिंदगी" अभियान में 3 फरवरी तक 8 लाख 72 हजार 456 मास्क वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू हुआ था।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा "रोको-टोको" अभियान में अभी तक 7 लाख 72 हजार 228 घरों में संपर्क किया जा चुका है। नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। लगभग 11 हजार 858 ऑनलाइन चर्चाएँ आयोजित की गई हैं। मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहरों में होर्डिंग और वॉल-पेंटिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अभी तक नगरीय निकायों में स्थापित मास्क बैंकों में नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा जन-सहयोग से 3 लाख 27 हजार 658 मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं।

3 फरवरी को 33 हजार 241 मास्क वितरित

मंत्री सिंह ने बताया है कि 3 फरवरी को नगरीय निकायों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 33 हजार 241 मास्क वितरित किये गये हैं। भोपाल संभाग के नगरीय निकायों में 4 हजार 187, चंबल में 795, ग्वालियर में 2 हजार 453, इंदौर में 3 हजार 522, जबलपुर में 6 हजार 25, नर्मदापुरम् में 1480, रीवा में 3 हजार 347, सागर में 7 हजार 121, शहडोल में 922 और उज्जैन संभाग के नगरीय निकायों में 3 हजार 389 मास्क वितरित किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Как приготовить идеальные аспержи в духовке: хрустящие Как быстро и без отрывания Как избежать трескания помидоров: Как прекратить требовать себя невозможного: практические шаги по снижению Почему ваша собака роется в траве за Почему омлеты всегда сухие: секрет поваров для добавления