भोपालमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने महान क्रांतिकारी सान्याल को किया नमन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि महान क्रांतिकारी सान्याल ने स्वतंत्रता संघर्ष में कई बार जेल की कड़ी यातनाएँ सही। उन्हें दो बार काला पानी की सजा भी हुई, पर उन्होंने क्रांति की मशाल नहीं बुझने दी। उन्होंने कहा कि सान्याल का त्याग और बलिदान हमें सदैव देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।