आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान जहाजपुरा पहुंचा

कांग्रेस नेताओं ने किया घर-घर जाकर संपर्क

रेहटी। कांग्रेस द्वारा घर चलो, घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता बुदनी विधानसभा के गांव-गांव पहुंचकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा 15 माह की कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। अब कांग्रेस का यह अभियान जहाजपुरा पहुुंच गया है। बुधवार को घर चलो, घर-घर चलो अभियान के बुदनी ब्लॉक प्रभारी विपुल यादव एवं कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहाजपुरा में लोगों के घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं से भी अवगत कराया। लोगों ने बताया कि उन्हें कई सारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जहाजपुरा में सबसे ज्यादा लोगों ने अवैध रेत को लेकर शिकायतें कीं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन भी दिया कि वे उनकी समस्याओं को हर हाल में पूरा करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान विपुल यादव, अर्जुन शर्मा, दुष्यंत मालवीय, अर्जन गौर, पप्पू गौर, अभिलाष नागर, मेहरबान राजपूत, सलकनपुर सरपंच विपत उइके, राधाकृष्ण नागर बायां मंडलम अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, pogosto iščemo hitro in nasitno rešitev. Koristne ideje za okusne obroke je vredno podrobneje preučiti. znanci svetujejo Spregledana vlaga za stabilno peno več prostora pomeni bolj hrustljavo pranje piščanca širi salmonelo, sol pomaga Ko se jeseni ohladi, je smiselno poseči po preprostih jedeh, ki nas nasitijo in ogrejejo. Izberite sezonske sestavine ter pripravite okusen obrok z veliko hranili.