राजनीतिक

कांग्रेस की हार के लिए पूरी तरह गांधी परिवार जिम्मेदार: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़
अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए पूरी तरह से गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री पद से हटने से पहले पार्टी की स्थिति पंजाब में बेहतर थी। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से पांच राज्यों में पार्टी की हुई हार की समीक्षा करने के एक दिन बाद सिंह का यह बयान आया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और 'भ्रष्ट' चरणजीत सिंह चन्नी पर कटाक्ष किया। मालूम हो कि सिंह की जगह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ बनाई। सिंह ने पंजाब में कांग्रेस की हार का दोष उन पर डालने की कोशिश करने के लिए सीडब्ल्यूसी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा वे दोष मढ़ने के बजाय अपनी गलतियों को स्वीकार करें। कांग्रेस न केवल पंजाब में बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी हार गई है और पार्टी की शर्मनाक हार के लिए गांधी परिवार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में लोगों का गांधी परिवार के नेतृत्व पर से विश्वास उठ चुका है।

'कांग्रेस ने पंजाब में उसी दिन कब्र खोद ली जब…'
हाल में सम्पन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 18 सीट पर जीत मिली और आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीट हासिल कीं। अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेता पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और राज्य में खराब प्रदर्शन के लिए नवजोत सिद्धू के पार्टी विरोधी बयानों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने सीमावर्ती राज्य में उसी दिन अपनी कब्र खोद ली थी, जब उसने नवजोत सिद्धू जैसे अस्थिर और आडंबरपूर्ण व्यक्ति का समर्थन किया और चुनाव से कुछ महीने पहले चरणजीत सिंह चन्नी जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में नामित करने का फैसला किया।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy, triky a užitečné články pro váš zahradní ráj. Objevte chutné recepty, kuchařské triky a užitečné rady pro pěstování zeleniny a bylinek ve vaší zahradě. Buďte inspirativní a vytvářejte si vlastní oázou zdraví a chuti. Proč váš pes nechce chodit bez vodítka a Zde najdete spoustu užitečných rad a tipů pro každodenní život. Naše stránka nabízí lánky o kuchařství, domácích triků a zahradničení. Pokud hledáte inspiraci pro nové recepty, rady pro řešení běžných problémů nebo tipy pro pěstování zeleniny, jste tu správně. Přejeme vám hodně zábavy při objevování našich užitečných článků!