राजनीतिक

बंगाल में हालत खराब,रहने लायक नहीं रहा ,लोग कर रहे पलायन-रूपा गांगुली

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा को लेकर संसद में बीजेपी की सांसद रो पड़ीं। बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने फूट-फूट कर रोते हुए कहा कि बंगाल अब रहने लायक नहीं बचा है। लोग राज्य से पलायन कर रहे हैं।

बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने बीरभूम की घटना पर राज्यसभा में कहा- “हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं। वहां सामूहिक हत्याएं हो रही हैं, लोग वहां से भाग रहे हैं … राज्य अब रहने योग्य नहीं है।”

संसद से बाहर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग बोल नहीं सकते। सरकार हत्यारों को बचा रही है। कोई दूसरा राज्य नहीं है जहां सरकार चुनाव जीतने के बाद लोगों को मारती है। उन्होंने कहा कि हम मनुष्य हैं। हम पत्थर दिल की राजनीति नहीं करते हैं।

बता दें कि आज ही कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इस घटना में मंगलवार को भीड़ ने आठ लोगों को पहले पीटा और फिर जिंदा जला दिया। इस मामले में ममता सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। बीजेपी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

घटना के बाद ममता सरकार एसआईटी के जरिए जांच करवा रही थी, लेकिन कोर्ट ने अब यह जांच सीबीआई के हवाले कर दिया है। ममता सरकार सीबीआई के खिलाफ थी, हालांकि कोर्ट ने सरकार के इस अनुरोध को ठुकरा दिया।

वहीं बलिया से भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार गुनहगारों की सरकार है और आने वाले समय में बनर्जी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nemusíte volat manželovi: Jak Jak se zbavit skvrn Jak poznat, že vám někdo Nejlepší termíny Jak jednoduše obarvit Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství pod sedmi : "Jaké potraviny je nejlepší nejíst Polévka s Děti budou prosit o