धर्मरेहटीविशेषसीहोर

धूमधाम से मनाया गया गुड़ी पडवा और चैतीचांद का पर्व

जिलेभर में रही त्यौहारों की धूम, जगह-जगह निकाले चल समारोह, नवरात्रि के पहले दिन सलकनपुर में हुई घटस्थापना

सीहोर-रेहटी। हिन्दू नववर्ष का पहला दिन गुड़ी पडवां एवं चैतीचांद की जिलेभर में धूम रही। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और प्रसादी का वितरण हुआ। सीहोर, रेहटी, नसरूल्लागंज सहित अन्य स्थानों पर चल समारोह भी निकाले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सीहोर नगर के सिंधी कॉलोनी स्थित भगवान झूलेलाल के मंदिर में सुबह से ही समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए एवं भजन-कीर्तन किया। इसके बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को नगर में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान हाथी-घोड़े एवं रथ में भगवान झूलेलाल का नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद सभी समाजजन मंदिर में एकत्रित हुए।
हिन्दू उत्सव समिति ने निकाली शोभायात्रा-
जिले की रेहटी तहसील मुख्यालय पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा गुड़ी पड़वां के अवसर पर चल समारोह निकाला गया। इसकी शुरुआत नगर के हनुमान चौक स्थित मंदिर से की गई। यहां पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आरती पूजन की गई। इसके बाद हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में नगर में चल समारोह की शुरूआत हुई। चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। इस दौरान युवा, बच्चे, महिलाओं एवं पुरूष हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज हिन्दू नववर्ष के अवसर पर नगर में चल समारोह निकाला गया।
सलकनपुर में हुई घट स्थापना, बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त-
मां बिजासन धाम सलकनपुर में नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की गई। सुबह 8 से 9.30 बजे तक इसका शुभ मुहूर्त था। इससे पहले सुबह 5 बजे मातारानी की आरती की गई। नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त दर्शन के लिए सलकनपुर पहुंचे और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सलकनपुर में भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए समिति द्वारा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ-
इधर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ रविवार को सुबह 11 बजे सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन करेंगे एवं उनसे आशीर्वाद मांगेंगे। कमलनाथ पहली बार सलकनपुर आ रहे हैं। इसके लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। वे सुबह हेलीकाप्टर से सलकनपुर पहुंचेंगे और यहां से कार द्वारा उपर जाएंगे। क्षेत्र के कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की सहित उनकी टीम ने स्वागत-सत्कार की तैयारियां भी की हैं। हालांकि कमलनाथ का यहां पर कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है, लेकिन क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने उनके स्वागत-सत्कार के लिए मंच बनवाया है। कमलनाथ करीब एक घंटा यहां रूकेंगे और यहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak prodloužit čerstvost potravin: jednoduchá pravidla, o Nezbytné znalosti: 9 z Jak správně zbavit lišky hořkosti: nejlepší způsob Lenivá pánev Khachapuri: Ideální recept na Odborníci vysvětlili důležitost správného praní boty 10 nejlepších kroků k urychlení Které svíčky V zimě si nemohu vychutnat tento svetr -