आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

संगठनात्मक कार्यों के लिए सीहोर जिला आदर्श बने, ऐसे काम करें: मुख्यमंत्री

- सलकनपुर में तीन दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

सीहोर-रेहटी। जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुधवार से सलकनपुर स्थित धर्मशाला में शुरू हुई। तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यसमिति का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यों के लिए सीहोर जिला आदर्श बनना चाहिए। जिले में बूथ से लेकर जिला स्तर तक ऐसे कार्यों की रूपरेखा तय करके उन पर कार्य करें, ताकि समाज के हर वर्ग, हर तबकेे तक हम पहुंचे और राज्य व केंद्र सरकार की योजनाएं भी उन लोगों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग, कार्यसमिति सिर्फ भाजपा में होती है, कांग्रेस को इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग और कार्य समितियों से कोई लेना-देना नहीं है। उनके तो हर एक नेता का अपना अलग संगठन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व का ऐसा संगठन है, जो पन्ना समिति, बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सक्रिय हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है और कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा गरीबों की सेवा करती है और उन्हें उनका अधिकार दिलाती है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन समाज के हर तबके तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि सब मिलकर नीचे तक जाएं और उन्हें हमारी सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं।
मंडल अध्यक्ष लगातार करते रहे दौरे-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम भाजपा में है, क्योंकि हमारा संकल्प है कि हम गरीबों का उत्थान करेंगे, उनके जीवन को बेहतर बनाएंगे, गरीबों की सेवा करेंगे। सेवा और समर्पण के लिए ही हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सत्ता सुख भोगना होता तो और किसी दल में होते। उन्होंने कहा कि संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों में लगातार दौरे करते रहें। मंडल के हर बूथ तक जाकर वे कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात करें।
मुख्यमंत्री ने पूछा- हम भाजपा मेें क्यों हैं?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यसमिति में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सवाल-जबाव किए। उन्होंने पूछा कि हम भाजपा में क्यों हैं, इस पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल टेलर ने कहा कि सेवा और समर्पण के लिए हम भाजपा में हैं। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों ने भी इस पर अपनी-अपनी बात रखी। मुुख्यमंत्री ने कार्यसमिति मेें पुराने दिनों के किस्से भी सुनाएं। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के उन दिनों को याद किया, जब वे कहीं प्रवास पर जाते थे तौर किस तरह धूल में लथपथ हो जाते थे।
व्यापारियों ने किया स्वागत-
मुख्यमंत्री के सलकनपुर पहुंचने पर सबसे पहले व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। व्यापारी संघ द्वारा मंच पर उन्हें फूलों की माला पहनाई गई एवं मां विजयासन का चित्र देकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यसमिति केे लिए अपना नामांकन फार्म भरा एवं मुख्यमंत्री को बेग किट दिया गया। यहां से सभागार में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यसमिति का विधिवत शुभारंभ किया।
संकल्प लेकर जाएंगे औैर हर बूथ को मजबूत बनाएंगे: रवि मालवीय
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि कार्यसमिति से सभी संकल्प लेकर जाएंगे औैर जोे भी हमारे कमजोर बूथ हैं या जिन बूथों पर हमारा वोट प्रतिशत कमजोर रहा है या जिन बूथों कोे हमनेे हारा है अब उन बूथोें को मजबूत बनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूती देने के लिए सबको मिलकर कार्य करना है और संगठन के कार्योें को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर जिला प्रभारी बहादुर सिंह, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, राजेंद्र पटेेल, रघुनाथ सिंह भाटी, रामनारायण साहू, अनार सिंह, रामगोपाल टेलर, जुगल पटेल, राजेश राजपूत, भगवत सिंह ठाकुर, सुनीता चौहान, चेतन पटेल, मुकेश साहू, प्रदीप पटैरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने की मास्क लगाने की अपील-
उद्घाटन सत्र के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर की दुकानों पर जाकर व्यापारियों से एवं उनके यहां आनेे वाले ग्राहकों से मास्क लगानेे की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना की तीसरी लहर कोे लेकर चेतावनी है। धीरे-धीरे कोरोना वायरस का तीसरा वेरिएंट सक्रिय हो रहा है, इसलिए अपनी सावधानी अपने हाथों में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण अभियान भी चल रहा है औैर सभी जाकर अपना दूसरा डोज लगवाएं। जिन्होंने पहला डोज नहीं लगवाया वे भी जाकर पहला डोल लगवाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बिना मास्क के व्यापारियों एवं आम लोगों को मास्क पहनाएं औैर उन्हें समझाईश दी कि वे बिना मास्क के घर से नहीं निकलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vitajte na našom webovom sídle, kde nájdete množstvo užitočných tipov a trikov týkajúcich sa každodenného života, kuchyne a záhradníctva. Naše články vám pomôžu objaviť nové spôsoby, ako zlepšiť váš domáci život a vychutnať si jedlá plné chuti. Okrem toho vám ponúkame aj užitočné informácie o pestovaní vlastných plodín a zeleniny, aby ste si mohli vychutnať čerstvé produkty priamo z vášho vlastného záhradného lôžka. Sme tu pre vás, aby sme vám pomohli objaviť nové cesty k zdravejšiemu a šťastnejšiemu životu. Vstúpte a nechajte sa inšpirovať! 10 krokov ako nájsť skutočnú lásku: Ideálni partneri nepadajú Ako dosiahnuť sladkú Vplyv dodávky potravín na dodržiavanie diétneho režimu Kde začať na ceste k sebadôvere: Príručka od pracovníkov Nebezpečné zložky vo vašej kozmetike: 4 látky, ktoré by „5 dráždivých akčných filmov, ktoré Ktorá je zdravšia: petržlen alebo kôpor? Nečakaná Sviatok dnes: Zakázané činy a ľudové Chutné kuracie 10 jednoduchých spôsobov, ako odstrániť škvrny od make-upu Škótske vajcia: Skvelý recept na autentické jedlo Závažné príznaky prejedania sa 6 preukázaných výhod semienok chia pre Zoznámte sa s našimi najlepšími tipmi a trikmi pre zdravší životný štýl, varenie s jednoduchými receptami a užitočné rady pre pestovanie vlastných plodín vo vašej záhrade. Objavte nové spôsoby, ako sa starať o seba a svoju rodinu, pripravovať chutné jedlá a mať úspech s pestovaním pestovín na vašom pozemku. S nami sa dozviete všetko, čo potrebujete pre zdravý a harmonický život plný radosti a spokojnosti.