धर्म

09 अप्रैल 2022 शनिवार राशिफल

मेष: परिवार वालों के साथ खुशी भरा पल बीतेगा। शरीर स्वस्थ रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलने वाला है। अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। पत्नी को मायके से कोई शुभ संदेश मिलेगा।

वृष: आज पेट से संबंधित परेशानी खड़ी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्य में सफलता न मिलने से गुस्सा अधिक आएगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। लेखन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: नौकरी करने वाले लोगों को अपने दुश्मनों से बचने की जरूरत है। किसी पर विश्वास करना आपको महंगा पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी साख में गिरावट आ सकती है।

 

कर्क: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशे में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से बहस न करें।

सिंह: नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं से चौकना रहना होगा। आपकी बड़ती साख से दुश्मन परेशान हैं। इसलिए सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करके ही घर से निकलें।

कन्या: घर में कोई उत्सव मनाया जा सकता है। बच्चों को देखकर खुशी होगी। भाई या मां को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। दोपहर बाद का समय नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा होगा।

तुला: आज आपका दिन शुभ रहेगा। प्रायः सभी कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज कुछ बदलाव होने वाला है। कोई नया उपहार मिलेगा। परिवार के लोगों के बीच घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। जिससे अप्रसन्नता रहेगी। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति की कमी का भी अनुभव करेंगे। सीने में दर्द की समस्या से जूझ सकते हैं। अपरिचित महिला से संपर्क न रखें।

धनु: शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा। पहले से चली आ रही किसी बात की चिंता दूर होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी प्रोग्राम में जाने वाले हैं। पुराने साथी के मिलने से और भी अधिक खुशी का अनुभव करेंगे।

मकर: आज आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना चाहिए। संभव है गुस्से के कारण किसी खास से मनमुटाव हो जाए। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी रहेगा। खान-पान पर संयम रखें। आंखों का दर्द परेशान करेगा।

कुंभ: कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि अनावश्यक खर्चों से मन बेचैन रहेगा। साथ ही गुस्सा भी बहुत आएगा, इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखना चाहिए। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन: आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। उम्मीद से ज्यादा इनकम बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश से अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.