आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सामाजिक न्याय पखवाड़ा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, उषा कार्यकर्ताओं का किया स्वागत-सम्मान

भाजपा ने जिले के सभी 19 मंडलों में किया कार्यक्रमों का आयोजन

सीहोर-रेहटी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा जिले के सभी 19 मंडलों में कार्यक्रमोें का आयोजन करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं उषा कार्यकर्ताओं का स्वागत-सम्मान किया गया। भाजपा सीहोर जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितु आनंद जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय प्रभारी दर्शना सिंह, प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह के निर्देश पर सीहोर जिले में महिला मोर्चे के सभी 19 मंडलों में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों, महिला मोर्चे की कार्यकर्ता बहनों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर करीब 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, उषा कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय नसरुल्लागंज में, विधायक सुदेश राय सीहोर में, विधायक करणसिंह वर्मा इछावर में, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय आष्टा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर कई केंद्रों पर बच्चों को बिस्किट, खेल सामग्री आदि वितरित की गई। भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष रितु आनन्द जैन ने सीहोर जिले की सभी 19 मंडलों की अध्यक्षों, जिला मंडल की पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्य कार्यकर्ताओं का जिले में इस सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
चकल्दी में भी महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया सम्मान-
इधर भाजपा के चकल्दी मंडल में भी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा अर्जुन मुकाती ने ग्राम पंचायत चकल्दी की तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर श्रेष्ठतम कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता का मंगल तिलक कर माला पहनाकर सम्मान किया। मंडल अध्यक्ष सीमा अर्जुन मुकाती ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिले। आंगनबाड़ियों में भी हमारी बेटियां कार्यकर्ता, सहायिका, आशा के रूप में सेवा देकर उन्नत कार्य कर रही हैं तो इनका भी सम्मान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: