आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

अखंड भारत हर एक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए: श्रीवास्तव

अखंड भारत हर एक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए: श्रीवास्तव

सीहोर.  हिन्दू जहां से घटता है वह धर्म के आधार पर देश बना लिया जाता है। हिंदुस्तान से अलग हुए हिस्सों में बीमारी, लाचारी, भूखमरी और आतंक बना हुआ है। वर्तमान में बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, वर्मा सहित अन्य के हालात हम देख रहे हैं, इसलिए अखंड भारत हर एक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता का मूल लक्ष्य होना चाहिए। ये बात सरस्वती स्कूल परिसर में आयोजित हो रहे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के छटवें दिन मंगलवार को कार्यकर्ताओं को बौद्धिक सत्र के दौरान प्रांत कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कही।
उन्होंने कहा कि अंखड भारत विश्व का सबसे बड़ा देश माना जाता है। भारतीय विश्व का गुरू कहा जाता था। महाकाव्य और ग्रंथ यहीं लिखे गए है। विश्व की सबसे बड़ी नदियां यहीं से बहती है। इतिहासकारों ने अखंड भारत के लिए बहुत लिखा है, लेकिन विदेशी आक्रमणकर्ताओं ने भारत के वैभव को ही अधिक चोंट पहुंचाने की कोशिश की है। आज भारत के टुकड़े करने के लिए विदेशी ताकतें लगी हुई हैं। हमें इन ताकतों का भी मुकाबला करना है। भारत देश का अन्न ग्रहण करने वाले हर व्यक्ति का लक्ष्य केवल अंखड भारत होना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष प्रांत सहमंत्री सुनील कुमार शर्मा और प्रांत कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मुकेश सेन, मुख्य शिक्षक चंद्रभान एवं जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक विवेक राठौर, जिला सहमंत्री कमलेश काकुनदा, जिला गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मंगलेश वर्मा, जिला महाविद्यालय प्रमुख सुरेश दांगी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button