Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर की जयश्री गायत्री फूड फैक्ट्री पर आयकर छापा, भनक लगते ही मालिक हो गए अंडरग्राउंड

- आयकर की टीम को घर पर मिले ताले, रिश्तेदारों के माध्यम से चाबी बुलवाकर खुलवाया घर

सीहोर। सीहोर के समीपस्थ पिपल्यामीरा में संचालित जयश्री गायत्री फूड फैक्ट्री सहित इसके मालिकों के सीहोर स्थित निवास व इंदौर-भोपाल में इनके ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम पनीर फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र मोदी एवं किशन मोदी के सीहोर स्थित निवास पर पहुंची तो घर पर ताले मिले। हालांकि बाद में रिश्तेदारों द्वारा चाबी बुलवाकर घर का ताला खुलवाया गया। आयकर विभाग की टीम पनीर फैक्ट्री पर भी पहुंची। आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज जप्त कर जांच शुरू कर दी है। अब तक कितनी आयकर चोरी पकड़ी गई है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि एक वरिष्ठ नेता के पुत्र चिराग पासवान इस ग्रुप के पार्टनर हैं।
सीहोर के समीपस्थ जयश्री गायत्री फूड फैक्ट्री लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पिछले दिनों पनीर फैक्ट्री का मामला यहां से निकलने वाले कैमिकलयुक्त पानी के कारण गर्माया हुआ था। अब पनीर फैक्ट्री सहित इसके मालिकों के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के भोपाल, इंदौर आॅफिस सहित फैक्ट्री के 2 कर्मचारियों के आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची थी। यह भी कहा जा रहा है कि पनीर फैक्ट्री द्वारा बड़ी आयकर चोरी की जा रही थी।
विदेशों में जाता है पनीर फैक्ट्री का बना सामान-
जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री में मिल्क मैजिक के नाम से प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। इनके ज्यादातर प्रोडक्ट विदेशों में सप्लाई किए जाते हैं। स्थानीय मार्केट में ये प्रोडक्ट बेहद कम संख्या में सप्लाई किए जाते हैं। पिछले दिनों पनीर फैक्ट्री की जांच में भी कई सारी खामियां सामने आई थी। इसकी जांच के भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन जांच दल द्वारा मामला दबा दिया गया। पनीर फैक्ट्री की लाइट भी काट दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je zdrava kuhinja videti precej preprosta, a za dobrim okusom se pogosto skriva nekaj pametnih trikov. O njih je vredno izvedeti več. kako pripraviti mala skrivnost sočne lazanje lahka omaka, vitamini se slabše vsrkajo kaj dodati ajdovi Najpogostejša napaka pri pripravi zdravih jedi je pretirana uporaba olja in soli. Okus raje poudarite z zelišči, limono ter svežo zelenjavo, ki obrok obogatijo brez nepotrebnih kalorij.