Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर जिले में 7681 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन पत्र

जिपं, जपं सदस्य सहित सरपंच एवं पंचोें के लिए 6 जून तक जमा हुए नामांकन पत्र

सीहोर। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए सीहोर जिले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए कुल 7681 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। नाम निर्देशन के लिए सीहोर (मुख्यालय) से जिला पंचायत सदस्य के लिए पुरूषों के 31 एवं महिलाओं के 32 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
सीहोर जनपद के नामांकन-
सीहोर जनपद से जनपद सदस्य के लिए पुरूषों के 29, महिलाओं के 20 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए पुरूषों के 152, महिलाओं के 149 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार पंच के लिए पुरूषों के 732, महिलाओं के 758 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
इछावर जनपद के नामांकन-
इछावर जनपद से जनपद सदस्य के लिए पुरूषों के 26, महिलाओं के 30 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए पुरूषों के 91, महिलाओं के 102 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार पंच के लिए पुरूषों के 304, महिलाओं के 373 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
नसरूल्लागंज जनपद के नामांकन-
नसरूल्लागंज जनपद से जनपद सदस्य के लिए पुरूषों के 40, महिलाओं के 32 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए पुरूषों के 95, महिलाओं के 115 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार पंच के लिए पुरूषों के 505, महिलाओं के 589 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
आष्टा जनपद के नामांकन-
आष्टा जनपद से जनपद सदस्य के लिए पुरूषों के 38, महिलाओं के 49 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए पुरूषों के 153, महिलाओं के 155 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार पंच के लिए पुरूषों के 963, महिलाओं के 985 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
बुधनी जनपद के नामांकन-
बुधनी जनपद से जनपद सदस्य के लिए पुरूषों के 26, महिलाओं के 26 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सरपंच पद के लिए पुरूषों के 103, महिलाओं के 88 नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार पंच के लिए पुरूषों के 383, महिलाओं के 507 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo zdravi recepti preprosti, a skrivajo veliko okusnih idej. Vredno je raziskati, kako jih pripraviti. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Zakaj smetana v juhi zakrkne? pri domačem cvrtju izberite boljše Namesto cvrtja ali kuhanja v vodi izberite peko v pečici: zelenjava ohrani več okusa, jed pa zahteva manj maščobe. Dodajte zelišča in postrezite takoj.