आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री पहुंचेे बुधनी विधानसभा, शादी समारोह मेें हुए शामिल

मुख्यमंत्री पहुंचेे बुधनी विधानसभा, शादी समारोह मेें हुए शामिल

सीहोर-रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को बुधनी विधानसभा के गांव पांगरा और बरखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंनेे शादी समारोह मेें वर-वधु कोे आशीर्वाद प्रदान किया। इसकेे बाद वे नसरूल्लागंज गए औैर यहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह यादव के घर पहुंचकर परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होेंने 2 मिनट का मौैनधारण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सिंह यादव जीवन भर लोगों की भलाई के लिए कार्य करते रहे। जो भी व्यक्ति उनके पास जाता वह उनकी हर संभव मदद करते थे। इस मौके पर गुरुप्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, रघुनाथ सिंह भाटी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से हेलीकॉप्टर से रेहटी तहसील के ग्राम पांगरा पहुंचे। जहां पर वे भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद दुबे की बेटी आकांक्षा के विवाह समारोह में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम बरखेड़ा पहुंचे। जहां वे भाटी परिवार के फुलसिंह भाटी की पुत्री संगीता के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
10 krokov ako nájsť Ako dosiahnuť sladkú a Vplyv dodávky potravín na dodržiavanie diétneho Kde začať na ceste k sebadôvere: Príručka od pracovníkov kliniky Nebezpečné zložky vo