Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर जिले की 542 पंचायतों में से जैत सहित 32 पंचायतें निर्विरोध, जनपद पंचायतों के 7 वार्ड भी निर्विरोध चुने गए

नसरूल्लागंज विकासखंड की 16, बुदनी की 9, इछावर की 4, आष्टा की 2 और सीहोेर विकासखंड की एक पंचायत मेें नहीं होंगे सरपंच पद के चुनाव

सुमित शर्मा, सीहोर
9425665690
सीहोर जिले की कुल 542 ग्राम पंचायतोें में से 32 पंचायतोें में इस बार सरपंच पद के लिए चुनाव नहीं होेंगे। इन 32 पंचायतोें में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत सहित करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायत तो पूरी तरह निर्विरोध चुनी गई हैं। यहां पर पंच-सरपंच के चुनाव नहीं होेंगे। बुदनी विकासखंड की कुल 9 ग्राम पंचायतों सहित नसरूल्लागंज विकासखंड की 16, इछावर की 4, आष्टा की 2 और सीहोर विकासखंड की एक पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। जनपद पंचायत वार्ड सदस्यों में से बुदनी जनपद पंचायत के 6 एवं नसरूलागंज जनपद पंचायत का एक वार्ड भी निर्विरोेध होे गया है। हालांकि जिला पंचायत सदस्यों के लिए कोई भी वार्ड निर्विरोेध नहीं हो सका है। जिला पंचायत में भाजपा सहित कांग्रेस नेताओें में कड़ा मुकाबला होेगा।
इस बार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपील की थी कि कोशिश हो कि ज्यादातर पंचायत निर्विरोेध चुनकर आएं। निर्विरोध चुनकर आनेे वाली पंचायतोें कोे सरकार की तरफ सेे प्रोेत्साहन राशि 5 से लेकर 15 लाख रूपए तक दिए जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री की अपील का सबसेे ज्यादा अनुसरण उनकी बुदनी विधानसभा में ही हुआ है। बुदनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 25 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच एवं पंचों का निर्वाचन हुआ है। बुदनी विकासखंड के मढ़ावन, चिकली, जैत, बनेटा, खैरी सिलगेना, कुसुमखेड़ा, पीलीकरार, ऊंचाखेड़ा, तालपुरा पंचायत निर्विरोेध हुई हैै तोे वहीं नसरूल्लागंज विकासखंड की ससली, बड़नगर, आंबाजदीद, मोगराखेड़ा, कोसमी, लावापानी, इटावाकलाँ, पिपलानी, चौरसाखेड़ी, हाथीघाट, खात्याखेड़ी, सीलकंठ, छापरी, गिल्लोर, तिलाड़िया, रिछाड़ीया कदीम ग्राम पंचायतेें निर्विरोध हुईं हैं। इन पंचायतों में से मढ़ावन, ससली, मोगराखेड़ा एवं लावापानी तो पूरी तरह महिला पंचायतें घोषित हुई है, जबकि उंचाखेड़ा, तालपुरा एवं जैत में महिला सरपंच निर्विरोेध चुनकर आई हैं।
ये है ग्राम पंचायतोें की स्थिति-
सीहोेर जिले में कुल ग्राम पंचायतें 542 हैं। इन पंचायतों में अनुुसूचित जाति के लिए 116 पंचायतें आरक्षित हुई हैैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के लिए 73, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 81 और अनारक्षित 272 पंचायतेें हैं। सीहोर जनपद पंचायत के अंतर्गत 154 ग्राम पंचायतें आती हैं। इनमें से एक ग्राम पंचायत आमला निर्विरोध हुई है। इसी तरह आष्टा जनपद पंचायत के तहत 144 ग्राम पंचायतेें आती हैं औैर इनमें से दोे ग्राम पंचायतेें निर्विरोध हुईं हैं। इछावर जनपद पंचायत के अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों में से 4 निर्विरोेध चुनकर आईं हैैं। इनमें पारस, जमुनिया हटेसिंह, गाजीखेड़ी और मोयापानी प्रमुख है। नसरूल्लागंज विकासखंड की 101 ग्राम पंचायतोें में से 16 और बुदनी जनपद पंचायत की 66 ग्राम पंचायतोें में से 9 निर्विरोेध ग्राम पंचायत बनी हैैं।
जनपद सदस्यों के वार्ड की स्थिति-
सीहोर, आष्टा और नसरूलागंज जनपद पंचायत में 25-25 वार्ड जनपद पंचायत सदस्यों के लिए है। इसी तरह इछावर में 21 और बुदनी में 18 वार्ड जनपद पंचायत सदस्यों के लिए हैं। जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन में बुदनी जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 8,10,11,12,13,17 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एक वार्ड नसरूल्लागंज जनपद पंचायत का भी निर्विरोेध हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po kuhinji širi vonj po svežem kosilu, je lažje izbrati uravnotežen obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. kako pripraviti nežno bučno jesensko zapeko Mimogrede, tudi stebla peteršilja so uporabna: drobno jih sesekljaj v omako ali juho. Tako bo jed bolj aromatična, brez dodatnega truda in zavržene hrane.