धर्म

13 जून 2022 शनिवार राशिफल

मेष राशि – मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।  नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृष राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं।  जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि‍ बढ़ेगी। आय में वृद्ध‍ि होगी।  

मिथुन राशि – कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।  बातचीत में संयत रहें। किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। संचित धन में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।  

कर्क राशि – संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।  कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व‍िवादों से दूर रहें।

सिंह राशि – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  परिवार से दूर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि – क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।  मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

तुला राशि – धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।  आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। भाई से धन प्राप्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। संयत रहें। क्रोध से बचें।

वृश्चिक राशि – क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

धनु राशि – कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में समस्याओं के प्रति सचेत रहें।  सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। माता से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं।

मकर राशि – मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।  नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। लेखनादि‍-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।  परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनावश्‍यक तनाव ना लें। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार का सहयोग रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों से परेशान हो सकते हैं।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाद-व‍िवाद से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। यात्रा के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko tudi stročnice postanejo osnova lahkih in zelo okusnih jedi. Njihova priprava ponuja več možnosti, vrednih podrobnejše raziskave. kako vrstni red hrane Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav okusni in zdravi recepti z veliko zelenjave ter toplimi, nasitnimi okusi.