Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारोें पर कश्मकश, अब तक नहीं हुई सूची फाइनल

- कांग्रेस कर रही हैै भाजपा की सूची का इंतजार, भाजपा तय नहीं कर पा रही उम्मीदवार

सीहोेर। नगरीय निकाय चुनाव कोे लेकर सीहोर नगर पालिका सहित अन्य नगर परिषदों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनोें ही दल अब तक फाइनल सूची जारी नहीं कर सके हैं। कांग्रेस जहां भाजपा की सूची का इंतजार कर रही है तोे वहीं भाजपा अब तक अपनेे उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं कर सकी है। भाजपा में चुनाव लड़ने के दावेदारोें की लंबी सूची है तो वहीं कांग्रेस ज्यादातर वार्डों के लिए सिंगल नाम तय कर चुकी है। हालांकि सूची अब तक जारी नहीं की गई है।
सीहोर जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कश्मकश की स्थिति बनी हुई है। नगर पालिका सीहोेर एवं आष्टा सहित नगर परिषद नसरूल्लागंज, इछावर, रेहटी, बुदनी, शाहगंज सहित अन्य स्थानों के लिए अब तक भाजपा और कांग्रेस नेे फाइनल सूची जारी नहीं की है। सीहोर नगर पालिका सहित अन्य स्थानोें के लिए इस बार भाजपा केे दिग्गज एवं वरिष्ठ नेता भी टिकट की कतार में हैैं। हालांकि कई नेताओें नेे अपना नामांकन पत्र भरकर जमा कर दिया है। स्थिति यह है कि एक-एक वार्ड से भाजपा केे कई नेता टिकट कोे लेकर दावेदारी जता रहे हैं।
कांग्रेस की गेंद दिग्विजय सिंह के पाले में-
सीहोर नगर पालिका सहित अन्य नगर परिषदों केे लिए इस बार कांग्रेस से टिकट फाइनल करने की जिम्मेेदारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पास में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओें की मानेें तोे दिग्विजय सिंह ने सीहोर नगर पालिका केे लिए सभी वार्डोें में अपने स्तर पर सर्वे कराया है औैर वे सर्वे केे आधार पर ही उम्मीदवारोें का चयन करेंगेे। पर्यवेेक्षकोें द्वारा की गई रायशुमारी भी टिकट का आधार बनेेगी। फिलहाल सीहोर जिले केे कांग्रेस केे वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी इस संबंध मेें कुछ बतानेे की स्थिति में नहीं हैैं। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह हमारेे वरिष्ठ नेता हैैं औैर वेे ही टिकट फाइनल करेंगे। इधर यह भी कहा जा रहा है कि बुदनी, शाहगंज नगर परिषदों की टिकट की जिम्मेेदारी बुदनी विधानसभा के युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की कोे सौैंपी गई है। वे यहां पर उम्मीदवारों का चयन करकेे मैदान में उतारेंगे। फिलहाल उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है और फाइनल टिकट को लेकर जद्दोजहद की जा रही है।
भाजपा में भी बिगड़ रहे नेताओें के समीकरण-
नगरीय निकाय में पार्षदोें के टिकट को लेकर भाजपा नेताओें के समीकरण भी बिगड़ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा पहले ही निकाय चुनाव लड़नेे से इनकार कर चुके हैं। वे उनकी पत्नी अमिता जसपाल अरोरा को चुनाव मैदान में उतारनेे की तैैयारी में थेे, लेकिन ऐनवक्त पर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद भाजपा को दूसरा झटका कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजकुमार जायसवाल (रिंकू) के टिकट पर भी लगा। दरअसल राजकुमार जायसवाल (रिंकू) कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के करीबी रहे हैं, लेकिन वे पिछले दिनोें भाजपा में आ गए हैं। रिंकू जायसवाल युवा होने के साथ-साथ क्षेेत्र में प्रभाव भी रखते हैं। भाजपा उन्हें सीहोर में एक वार्ड से मैैदान में उतारनेे की तैैयारी में थी, लेकिन यहां पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अड़ गईं औैर उन्होंने राजकुमार जायसवाल (रिंकू) के नाम पर आपत्ति उठा दी। साथ ही 10 वार्डों में अपनेे उम्मीदवार उतारने का नया प्रस्ताव भी पार्टी संगठन के सामनेे रख दिया। बताया जा रहा है कि टिकट केे लिए सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी अपने समर्थकों के नाम पार्टी संगठन तक पहुंचाएं हैं औैर वेे भी अपने समर्थकोें के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। अब सीहोर नगर पालिका के लिए प्रबल दावेदारोें में सीहोर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव ही मैदान में हैं। वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता को रेहटी नगर परिषद का पर्यवेक्षक एवं प्रभारी बनाया गया है, तोे वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे नरेश मेवाड़ा को पार्टी ने नसरूल्लागंज नगर परिषद का प्रभारी बनाया है, इसलिए ये नेता चुनाव मैैदान मेें नहीं हैैं।
एक-एक वार्ड से कई दावेदार-
भाजपा में इस बार चुनाव लड़ने के दावेदारों की लंबी सूची है। एक-एक वार्ड से कई दावेदारोें के नाम आ रहे हैं। रायशुमारी में भी स्थिति यही बनी है। हालांकि अब संगठन स्तर से नाम फाइनल होना है।
इधर बसपा ने उतारे प्रत्याशी, आप भी तैयारी में है-
सीहोर नगर पालिका के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारोें की पहली सूची जारी कर दी है। इसमेें वार्ड नंबर 11 से धनराज सिंह थरेले, वार्ड 14 से लक्ष्मी बाई दोहोरे, वार्ड 7 से अनिता बाई भारती प्रमुख है। इसके अलावा अन्य वार्डोें सेे भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामोें की घोषणा की जाएगी। इधर आम आदमी पार्टी भी सीहोन नगर पालिका के सभी 35 वार्डोें में अपनेे प्रत्याशी उतारेगी। बताया जा रहा है कि सभी प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए हैैं औैर सभी ने अपने नामांकन भी भर लिए हैं। यह भी संभव है कि एक ही दिन सभी उम्मीदवार एक साथ जाकर नामांकन पत्र जमा करें। इसकेे अलावा कई निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button