Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 68वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 68वां स्थापना दिवस

सीहोर। भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भोपाल नाका सीहोर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद रिछारिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में की गई। संगठन के प्रणेता स्व दत्तोपंत ठेंगड़ी ने कई वर्षों तक बिना किसी पद लिए कार्य किया और उसे देश का अग्रणी संगठन बनाया। आज भारतीय मजदूर संघ मजदूरों एवं कर्मचारियों के बीच में विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो कि राष्ट्र हित उद्योग हित श्रमिक हित के रूप में काम कर रहा है।
विशेष अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि संगठन के लिए मिलजुलकर सतत प्रयास करना होंगे, तभी हम अपने उद्देश्यों का पूरा कर पाने में सफल होंगे। संगठन में पद नहीं बल्कि संगठन के प्रति आपकी प्रतिद्धता महत्वपूर्ण होती है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विभाग प्रमुख अनिल शर्मा ने बताया कि भामस की स्थापना में सीहोर का भी बड़ा योगदान है, जिसमें स्व नरेन्द्र चौरसिया संगठन के संस्थापक सदस्य रहे जो हमारे लिए गौरव की बात है। इसके पूर्व अतिथियों के स्वागत संबोधन में जिलाध्यक्ष विनीत दुबे ने संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए आगामी दिनों में विश्वकर्मा जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलामंत्री राम परमार ने संगठन की गतिविधियों के विस्तार में आने वाले दिक्कतों से अगवगत कराते हुए सुधार करने की मांग रखी। कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संघ के गोपालसिंह ठाकुर एवं अभार प्रदर्शन धर्मेंद्र जावरिया ने किया। कार्यक्रम में वीरसिंह गुर्जर पूर्व जिला मंत्री, अतुल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, देवराज परमार जिला सहमंत्री, धर्मेंद्र जावरिया कोषाध्यक्ष, कृष्णा परमार जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, सुभाष सेन कार्यालय मंत्री, गोपाल ठाकुर जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, ओपी शर्मा सचिव मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आदि सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button