देश

कोरोना के मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, 7 राज्यों में सबसे अधिक एक्टिव केस; पंजाब-महाराष्ट्र का बुरा हाल

नई दिल्ली
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,25,076 है। इसमें से आधे से अधिक 68,795 सक्रिय केस देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

 लक्षद्वीप कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के दो केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सिर्फ 33 तो दादर नगर हवेली और दमन और दीव में सिर्फ 16 सक्रिय केस हैं। वहीं लक्षद्वीप देश का एकमात्र राज्य है जो कोरोना मुक्त है। यहां अबतक सिर्फ 112 मामले सामने आए हैं और अबतक 52 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे कम चार मौतें दादर नगर हवेली और दमन और दीव में हुई हैं।

 
देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.58%
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,299 नए मरीज मिले हैं। वहीं 49 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.58 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को सक्रिय मामलों में 3185 मरीज कम हुए हैं। देश में अबतक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.28 फीसदी ही सक्रिय केस हैं।

साढ़े तीन लाख सैंपल की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कुल 87,92,33,251 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 3,56,153 सैंपल की जांच बीते 24 घंटे में की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Zelený boršč: recept na zajímavou Jak správně 8 typů přátel, 6 nejlepších potravin pro udržení štíhlosti Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!