Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी नगर परिषद में अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष बनीं अर्चना शर्मा

नसरूल्लागंज नगर परिषद में मारुति शिशिर अध्यक्ष, प्रतिभा रीतेश मकवाना चुनी गर्इं उपाध्यक्ष

सीहोर। जिले की रेहटी एवं नसरूल्लागंज नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। रेहटी नगर परिषद में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड क्रमांक एक से पार्षद राजेंद्र पटेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं, तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर अर्चना राजीव शर्मा को चुना गया है। इसी तरह नसरूल्लागंज नगर परिषद में मारूति शिशिर को अध्यक्ष एवं प्रतिभा रीतेश मकवाना को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले दोनों जगहों की रायशुमारी की गई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सिंगल-सिंगल नाम सामने आए।
रेहटी नगर परिषद में राजेंद्र पटेल को अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र पटेल एवं भगवत सिंह ठाकुर के नाम चल रहे थे, लेकिन रायशुमारी के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने राजेंद्र पटेल का नाम घोषित कर दिया। निर्वाचन की प्रक्रिया नगर परिषद कार्यालय रेहटी में की गई। इसमें एसडीएम बुदनी राधेश्याम बघेल द्वारा निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन राजेंद्र पटेल का ही भरा गया। उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया एवं प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद अर्चना राजीव शर्मा एवं वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मो. हनीफ मारवाड़ी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। हालांकि बाद में मो. हनीफ मारवाड़ी द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया गया। अर्चना राजीव शर्मा भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गर्इं। उन्हें भी जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान सीएमओ नगर परिषद रेहटी वैभव देशमुख, तहसीलदार रेहटी केएल तिलवारी, नायब तहसीलदार जयपाल शाह उइके, उपयंत्री नगर परिषद बलराम सिंह कुशवाह, शेर सिंह राजपूत, मुकेश शर्मा, दिलीप गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी अरविंद कुमरे भी पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
नसरूल्लागंज में मारिूत शिविर बने निर्विरोध अध्यक्ष-
बुदनी विधानसभा की नसरूल्लागंज नगर परिषद में भी भाजपा नेता मारूति शिविर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यहां पर उपाध्यक्ष प्रतिभा रीतेश मकवाना को बनाया गया। इससे पहले रायशुमारी की गई, जिसमें मारूति शिविर का नाम आया। हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया से पहले भाजपा पार्षदों द्वारा भी मतदान कराया गया, जिसमें मारूति शिशिर को ही जीत हासिल हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने मारूति शिविर के नाम की घोषणा कर दी।
जीत के बाद मनाया जश्न-
रेहटी में भाजपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनने के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर जश्न भी मनाया एवं आतिशबाजी भी की। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि रेहटी नगरवासियों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और वे सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। अब रेहटी नगर के विकास एवं रेहटी नगर को स्वच्छता में नंबर वन लाना है और सब मिलकर इसका प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने नगरवासियोें का आभार भी व्यक्त किया है। उपाध्यक्ष चुनीं गर्इं अर्चना राजीव शर्मा ने भी नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासियों ने उन्हें सेवा का मौका दिया और वे रेहटी नगर को बेहतर से बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोडेÞंगी। जीत के बाद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों ने नगर में विजयी जुलूस भी निकाला। इस दौरान जगह-जगह नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद के ब्रांड एम्बेसडर रामगोपाल टेलर, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, रामनारायण साहू, आसाराम यादव, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, मनोहरलाल माहेश्वरी, युवा नेता एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चेतन पटेल, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित निर्वाचित पार्षदों में भगवत सिंह ठाकुर, महेश हरियाले सहित सभी वार्डों के पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.