News

महाकाल के दरबार में महामहिम, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को उज्जैन आए, यहां उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्व को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इनमें कई वीआइपी भी शामिल हैं। गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवनात्मक अनुष्ठान किया था। इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी महाकाल मंदिर आए थे। कुलस्ते ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए अनुष्ठान किया था।

बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन
शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर के नंदी हाल के बैरिकेड्स के पीछे से दर्शन किए। पुजारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 6 से रात 9 बजे‌ तक किया गया है। वहीं गर्भगृह और नंदीहाल में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Újévi rejtvény a legéberebbeknek: találjon 5 A különböző számhol van: 6767 Gyors trükk IQ-teszt: találd meg három teknőst a levelek között Az elefánt rejtvénye: A "csillagszórós" Rejtély a legélesebb szeműeknek: 22 másodperc alatt találd meg az Csak a nagyon figyelmesek találják meg a "683" számot Csak a legélesebb szemű zsenik képesek rá: 7 különbség Rejtvény: M betűk megtalálása 7 másodperc alatt a Melyik ajtókulcs melyik ajtóhoz tartozik: egy rövid 7 másodperces